पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्‍तरी के खिलाफ पेट्रोल पंपों के सामने कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Jharkhand News Congress Protest रांची में विरोध प्रदर्शन का प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव नेतृत्व करेंगे। राज्यव्यापी आंदोलन को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है और आम जनता से भी शामिल होने की अपील की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 09:25 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्‍तरी के खिलाफ पेट्रोल पंपों के सामने कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
Jharkhand News, Congress Protest रांची में विरोध प्रदर्शन का प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव नेतृत्व करेंगे।

रांची, राज्य ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी शुक्रवार को पूरे झारखंड प्रदेश में महंगाई के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। स्वयं प्रदेश अध्यक्ष भी अपने कुछ सहयोगियों और पार्टी नेताओं के साथ राजधानी रांची के किसी पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन करेंगे। यह सांकेतिक होगा और भीड़ नहीं लगाई जाएगी। कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमत में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के खिलाफ पार्टी द्वारा आयोजित राज्यव्यापी आंदोलन को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है।

आम जनता से भी अपील की गई है कि महंगाई के खिलाफ आंदोलन में शनिवार के सांकेतिक आंदोलन में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाएं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे और लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ पार्टी की ओर से चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की जा रही है और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शनिवार को सांकेतिक रूप से विरोध दर्ज कराया जाएगा।

कांग्रेस भवन में कार्यकर्ता मिलन समारोह

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति एवं फिल्म विभाग के अध्यक्ष भानु प्रताप बडाइक के नेतृत्व में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन प्रदेश मुख्यालय में किया गया। मौके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ. राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी