कांग्रेस अल्पसंख्यक अधिकार सम्मेलन 24 को, रांची पहुंचे प्रभारी उमेर खान का हुआ जोरदार स्‍वागत

Congress Minority Rights Conference Jharkhand News झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी उमेर खान का रांची में जोरदार स्वागत किया गया। महासचिव तनवीर ने बताया कि कांग्रेस की मजबूती के लिए हम लोग बेहतर काम कर रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:13 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:26 PM (IST)
कांग्रेस अल्पसंख्यक अधिकार सम्मेलन 24 को, रांची पहुंचे प्रभारी उमेर खान का हुआ जोरदार स्‍वागत
Congress Minority Rights Conference, Jharkhand News अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी उमेर खान का रांची में जोरदार स्वागत किया गया।

रांची, जासं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी उमेर खान का सोमवार को रांची में जोरदार स्वागत किया गया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव तनवीर खान ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया l उन्होंने अल्पसंख्यक की समस्याओं से भी रूबरू कराया l तनवीर खान ने 24 अक्टूबर को आयोजित अल्पसंख्यक अधिकार सम्मेलन की तैयारी के बारे में भी चर्चा की l तनवीर ने बताया कि कांग्रेस की मजबूती के लिए हम लोग बेहतरीन काम कर रहे हैं। आने वाले चुनाव में इसका परिणाम सामने दिखेगा।

उमेर खान झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची आए हुए हैं। वे 24 अक्टूबर को होने वाले अल्पसंख्यक अधिकार सम्मेलन की तैयारी का जायजा लेंगे l इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्‍तर अंसारी, महानगर अध्यक्ष अख्तर अली, प्रदेश महासचिव अजय जैन, प्रदेश महासचिव तारिक अनवर, प्रदेश सचिव इसराइल अंसारी भी मौजूद थे l

कई राजनीतिक नेता जदयू में शामिल

रांची के सेक्टर 2 स्थित विधानसभा के सभागार में सोमवार को झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड द्वारा आयोजित मिलन समारोह में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड जदयू प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, प्रदेशाध्यक्ष खीरू महतो की उपस्थिति में भाजपा युवा मोर्चा के बोकारो जिला के पूर्व अध्यक्ष मयंक सिंह, लोहरदगा जिला भंड़रा प्रखंड की प्रमुख अनिता मिंज, उप प्रमुख ईश्वरी मोहन शर्मा, झारखंड विकास मोर्चा के युवा अध्यक्ष राजेश साहू अपने समर्थकों के साथ जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए। पार्टी के नेताओं ने नए साथियों का फूल-माला पहना कर अभिनंदन किया।

इस मिलन समारोह में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार की कार्य करने की शैली और अनुशासन एवं मजबूत नेतृत्व के कारण जदयू के तमाम नेता और कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पार्टी को राष्ट्रीय पहचान देने का कार्य कर रहे हैं। अपनी ईमानदार राजनीति से एक आदर्श राजनेता के रूप में स्थापित नीतीश कुमार के नीति सिद्धांत, कार्य शैली और नेतृत्व क्षमता से लोग प्रभावित हैं। यही कारण है कि विभिन्न दलों एवं संगठनों के लोग जदयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि संगठन से जुड़ने वाले युवा पूरी निष्ठा के साथ नए पुराने साथियों के साथ मिलकर काम करें।

chat bot
आपका साथी