रांची में कांग्रेस नेता लाल काली नाथ शाहदेव का निधन

कांग्रेस के नेता व क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रतिनिधि लाल काली नाथ शाहदेव का निधन हो गया है। उनकी मौत हृदयाघात से हो गई। काली शाहदेव रांची जिला मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष एसरैली मजदूर यूनियन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय के प्रतिनिधि रह चुके हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:35 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:35 AM (IST)
रांची में कांग्रेस नेता लाल काली नाथ शाहदेव का निधन
रांची में कांग्रेस नेता लाल काली नाथ शाहदेव का निधन। जागरण

रांची, जासं । कांग्रेस के नेता व क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रतिनिधि लाल काली नाथ शाहदेव का निधन हो गया है। उनकी मौत हृदयाघात से हो गई। बता दें कि लाल काली नाथ शाहदेव रांची जिला मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष, एसरैली मजदूर यूनियन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय के प्रतिनिधि रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीण जिला अध्यक्ष, सहित विभिन्न सामाजिक पदों पर रहते हुए समाज हित में कई काम किए। इस कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। हर किसी के दुख-सुख में शामिल होते थे।

लोग कहते हैं कि इन्होंने अपने पूरे जीवनकाल सिर्फ में पैदल और साइकिल से ही पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। कहीं भी आना जाना हो तो यह पैदल और साइकिल से ही जाते थे। इनकी मृत्यु की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। इनकी आकस्मिक मृत्यु पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक राजेश कच्छप, ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष लाल मोहित नाथ शाहदेव, विधायक प्रतिनिधि सतीश पंडा, माधो कच्छप लाल नरेश नाथ शाहदेव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुंदरी तिर्की राजेश नायक राठौर सहित सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी