कांग्रेस ने दिया डॉक्टरों को समर्थन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने बाबा रामदेव के खिलाफ डॉक्टरों के आंदोलन को समर्थन दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 06:00 PM (IST)
कांग्रेस ने दिया डॉक्टरों को समर्थन
कांग्रेस ने दिया डॉक्टरों को समर्थन

राज्य ब्यूरो, रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने बाबा रामदेव के खिलाफ डॉक्टरों के आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया है। एक विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस नेताओं ने बाबा रामदेव द्वारा आधुनिक चिकित्सा पद्धति को लेकर टिप्पणी को अशोभनीय करार दिया और इसके विरोध में आइएमए के सांकेतिक प्रदर्शन का समर्थन किया है। कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डा. राजेश गुप्ता ने मंगलवार को रांची के जगन्नाथ हॉस्पीटल पहुंचकर डॉक्टरों के साथ काला बिल्ला लगाकर अपनी नाराजगी जतायी। यहां आईएमए की झारखंड इकाई के सचिव डा. सुधीर कुमार ने कहा कि बाबा रामदेव की टिप्पणी से देशभर में डॉक्टर दुखी है और आक्रोशित हैं। मौके पर डा. प्रशांत कुमार मंडेलकर, डा. निलय कुमार, डा. ए. बारला समेत कई चिकित्सक उपस्थित थे।

वैक्सीन ले चुके लोगों को व्यापार खोलने में मिले प्राथमिकता

अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष विजय ठाकुर ने कहा कि झारखंड सरकार से फुटपाथ सैलून और पार्लर से जुड़े करीब 20 हजार लोगों को दुकान और काम बंद होने से बेहाल हो गए हैं। हम लोगों के पास जीविका चलाने के साधन और रुपये भी नहीं हैं। हर दिन कमाने खाने वाले इस वर्ग के लिए अब अपना और परिवार के सदस्यों का पेट पालना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार समाजिक दूरी का पालन करते हुए सैलून व पार्लर खोलने की अनुमति दे। इसमें ऐसे सैलून कारीगरों जो वैक्सीन लगा चुके हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाए। साथ ही नाई पेशे से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता दी जाए।

chat bot
आपका साथी