रांची के समाजसेवी सीताराम शर्मा के निधन पर जताया शोक

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यकारिणी सदस्य सह समाजसेवी सीताराम शर्मा (बाबा) के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:31 PM (IST)
रांची के समाजसेवी सीताराम शर्मा के निधन पर जताया  शोक
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यकारिणी सदस्य सह समाजसेवी सीताराम शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया।

रांची,जासं। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यकारिणी सदस्य सह समाजसेवी सीताराम शर्मा (बाबा) के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने कहा है कि सीताराम शर्मा के आकस्मिक परलोक गमन की खबर से बहुत दुख हुआ। वह समाज के शुभचिंतक एवं सकारात्मक सोच के धनी व्यक्ति थे। उनका स्नेहिल व्यवहार हमेशा याद रहेगा।

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि बाबा समाज के स्तंभ थे। ऐसे व्यक्तित्व का जाना सचमुच में पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, महामंत्री पवन शर्मा, ललित कुमार पोद्दार, कौशल कुमार राजगढ़िया, अशोक नारसरिया, विनोद जैन, अरुण बुधिया, प्रदीप राजगढ़िया, रतन मोर, पवन कुमार पोद्दार, कमल जैन, विष्णु सेन, वरुण जालान, विकास अग्रवाल, सुनील पोद्दार, आनंद जालान, सुनील केडिया, प्रमोद अग्रवाल, मनजीत जाजोदिया, अमित शर्मा, अजय डीडवानिया, दीपेश निराला, मनीष लोधा, रमाशंकर बगड़िया, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, अजय खेतान, अनिल अग्रवाल, महेंद्र जैन, रामअवतार राजगढ़िया, मोहन लाल खंडेलवाल प्रदीप व्यास, प्रकाश चंद्र नाहटा, राजेश भरतिया, आदि शामिल है।

chat bot
आपका साथी