झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में जल्‍द शुरू होगा कम्‍युनिटी रेडियो Ranchi News

Jharkhand विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आरके डे(प्रभारी) इस पल को एतिहासिक बताया और कहा कि कम्युनियी रेडियो से न सिर्फ कैम्पस का बल्कि आसपास के गांवो की आवाज भी पूरे देश में सुनाई देगी इसे लेकर एमओयू साइन किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 07:42 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 07:47 AM (IST)
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में जल्‍द शुरू होगा कम्‍युनिटी रेडियो Ranchi News
भारत सरकार के उपक्रम बेसिल के साथ एमओयू साइन किया गया है।

रांची, जासं। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर में जल्द कम्युनिटी रेडियो की गुंज सुनाई देगी। इसके लिए भारत सरकार के उपक्रम ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) के साथ एमओयू साइन किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आरके डे (प्रभारी) ने इस पल को एतिहासिक बताया और कहा कि कम्युनिटी रेडियो से न सिर्फ कैंपस का बल्कि आसपास के गांवों की आवाज भी पूरे देश में सुनाई देगी।

उन्होंने कहा कि इस एतिहासिक दिन के लिए कई लोगों ने सरहानीय योगदान दिया है। कुलसचिव प्रो. एसएल हरिकुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय कम्युनिटी रेडियो की स्थापना के साथ ही एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। उन्होंने जनसंचार विभाग और लुप्तप्राय भाषा केंद्र के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह तो बस शुरुआत है। आने वाले दिनों में कम्युनिटी रेडियो झारखंड की आवाज बनेगी। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो देवव्रत सिंह ने बताया कि यह सूचना एवं प्रौद्योगिकी का दौर है।

ऐसे में यह कम्युनिटी रेडियो पारंपरिक संचार का माध्यम ना रहकर एक कदम आगे इंटरनेट रेडियो के तौर पर भी देशभर में अपनी आवाज पहुंचाएगा। उन्होंने इसकी स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए लुप्तप्राय भाषा केंद्र के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर सभागार में विश्वविद्यालय के एकेडमिक डीन प्रो मनोज कुमार, सीओई प्रभुदेव कुरले, वित्त अधिकारी डाॅ. विमल किशोर, पुस्तकालय अध्यक्ष डाॅ. एसके पांडे, राजेश कुमार, डाॅ. सुदर्शन यादव, डाॅ. रजनीकांत पांडे, डाॅ. विनय भूषण, डाॅ. गुंजल मुंडा, उपकुलचिव ले. कमांडर उज्जवल कुमार (सेवानिवृत) सहित कई पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी