आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट से बढ़ेगी कनकनी

राज्य में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी और निवार तूफान का राज्य के मौसम पर असर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 08:22 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 08:22 AM (IST)
आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट से बढ़ेगी कनकनी
झारखंड में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है

रांची,जासं। राज्य में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी और निवार तूफान का राज्य के मौसम पर असर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। राज्य में निवार तूफान का असर आज से देखने को मिलेगा।

पांडिचेरी के तट पर टकराने के बाद ये तूफान उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक कम दवाब के चक्रवातीय क्षेत्र में बदल चुका है। इससे उत्तर प्रदेश समेत बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश के मौसम पर असर पड़ने की संभावना है। ये अगले 24 घंटे और स्पष्ट होगा।

इससे शनिवार को पलामू, गढ़वा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं रांची समेत आसपास के इलाके में धुंध और कोहरा छाया  रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद कुछ इलाके में हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का 27.1 डिग्री और सबसे कम न्यूनमत तापमान चाइबासा का 15.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं रांची में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी