Jharkhand News: झारखंड में आज शीतलहर का ALERT, जानें- कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम

Jharkhand News सोमवार की सुबह राजधानी रांची में मौसम सामान्य रूप से साफ रहा। हालांकि पश्चिमी हवाओं के कारण लोगों को कनकनी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में आज से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 07:45 AM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 07:21 AM (IST)
Jharkhand News: झारखंड में आज शीतलहर का ALERT, जानें- कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम
Jharkhand News: राज्य के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है।

रांची, जासं। Jharkhand News सोमवार की सुबह राजधानी रांची में मौसम सामान्य रूप से साफ रहा। हालांकि पश्चिमी हवाओं के कारण लोगों को कनकनी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में आज से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।  हालांकि पश्चिमी हवा से सुबह और शाम में कनकनी का एहसास होता रहेगा। हालांकि राज्य के कुछ जिले कोहरमा, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, पलामू व गढ़वा का न्यूनतम तापमान नीचे जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार रांची के मौसम में 13 फरवरी तक कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोब का असर ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है। इस दौरान कोहरमा, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, पलामू व गढ़वा में औसत न्यूनतम तापमान 07-08 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। वहीं सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में औसत न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा रांची समेत अन्य जिलों का औसत न्यूनतम तापमान 09-10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर 09.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        2.8                11.2 जमशेदपुर    26.4                13.4 मेदिनीनगर    26.4                09.6 कांके(एग्रो)    22.4                12.0

रविवार की सुबह सामान्य रूप से मौसम साफ रहा। रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरा दिन आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। हालांकि राज्य के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जाहिर की है। विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, गुमला, बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इससे इन जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

वहीं शनिवार को राजधानी रांची में पश्चिमी विक्षोब के कारण हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण रविवार को भी लोगों को सुबह में कनकनी महसूस हुई। शनिवार की शाम मौसम विभाग ने शाम पांच बजे रांची के लिए बारिश और मेघ गर्जन की अलर्ट जारी किया। इसके बाद शाम छह बजे तक रांची के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे रांची समेत आसपास के इलाकों में कनकनी काफी बढ़ गयी।

मौसम विभाग के अऩुसार अगले दो दिनों तक चलने वाले शीतलहर के कारण राज्य में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावाना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान09-10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान तापमान चाइबासा में रिकार्ड की गयी। चाईबासा का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गयी। वहीं न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान रांची        3.0        13.2 जमशेदपुर         28.0        11.8 मेदिनीनगर         23.7         14.1 कांके(एग्रो)     23.4        13.3

chat bot
आपका साथी