Jharkhand Weather Today: रांची में ठंड ने दी दस्तक, 24 घंटे में 3.6 डिग्री गिरा तापमान, शहर के बाहरी इलाकों में दिखा कुहरा

Jharkhand Weather Today रांची में सुबह से धूप खिली है। दक्षिण-पश्चिम दिशा से दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं शहर के बाहरी इलाके में सुबह छह बजे तक हल्का कोहरा भी देखने को मिला।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:31 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:31 AM (IST)
Jharkhand Weather Today: रांची में ठंड ने दी दस्तक, 24 घंटे में 3.6 डिग्री गिरा तापमान, शहर के बाहरी इलाकों में दिखा कुहरा
राजधानी रांची में लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

रांची,जासं। राजधानी रांची में शुक्रवार की सुबह से धूप खिली है। सुबह सात बजे शहर का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है। वहीं आद्रता का स्तर 75 प्रतिशत के आसापास है। दक्षिण-पश्चिम दिशा से दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं शहर के बाहरी इलाके में सुबह छह बजे तक हल्का कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट देखने को मिली। शाम में सूरज ढलने को बाद हवा के कारण लोगों को थोड़ी ठिठूरन का एहसास हो रहा है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में पूरे राज्य में ठंड का असर देखने को मिलेगा। 26 अक्टूबर तक राज्य के लगभग सभी जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही रांची में सुबह और शाम में कोहरा देखने को मिलेगा। इस दौरान रात में ओस की बारिश जारी रहेगी। दिन में धूप में हल्की गरमी और शाम के बाद ठंड का एहसास होगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सामान्य रहा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश सरायकेला-खरसावां के नीमडीह में 18मिमी दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गढ़वा में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची में 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में लौटते मानसून के कारण 78 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक अक्टूबर से 21अक्टूबर के बीच अपेक्षित बारिश 61.4 मिमी है, जबकि इस अवधि में 109.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम में 242 प्रतिशत ज्यादा दर्ज की गई। वहीं देवघर में 211 प्रतिशत, गिरिडीह में 131 प्रतिशत, कोडरमा में 124 प्रतिशत, रामगढ़ में 133 प्रतिशत, बोकारो में 112 प्रतिशत और धनबाद में 105 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

chat bot
आपका साथी