Cold In Ranchi: राजधानी के हर वार्ड में सिर्फ 150 गरीबों को मिलेगा कंबल, लोगों का कहना- बाकी ठंड से ठिठुरेंगे

Cold In Ranchi रांची नगर निगम(Ranchi Municipal Corporation) ने वार्डों में जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने की कवायद शुरू कर दी है। रांची नगर निगम को जिला प्रशासन ने 9964 कंबल दिए गए हैं। इसे निगम 53 पार्षदों मेयर डिप्टी मेयर के बीच बांट दिया है।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:30 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:30 PM (IST)
Cold In Ranchi: राजधानी के हर वार्ड में सिर्फ 150 गरीबों को मिलेगा कंबल, लोगों का कहना- बाकी ठंड से ठिठुरेंगे
Cold In Ranchi: राजधानी के हर वार्ड में सिर्फ 150 गरीबों को मिलेगा कंबल,लोगों का कहना- बाकी ठंड से ठिठुरेंगे

रांची जासं। Cold In Ranchi: रांची नगर निगम(Ranchi Municipal Corporation) ने वार्डों में जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने की कवायद शुरू कर दी है। रांची नगर निगम को जिला प्रशासन ने 9964 कंबल दिए गए हैं। इसे निगम 53 पार्षदों, मेयर, डिप्टी मेयर के बीच बांट दिया है। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में 150 के करीब कंबल गरीबों के बीच बांटे जाएंगे। लोगों का कहना है कि वार्डों में जरूरतमंदों और गरीबों की संख्या ज्यादा है। इसलिए हर वार्ड में और अधिक कंबल दिए जाने चाहिए थे। वार्ड पार्षदों का कहना है कि वार्ड में सिर्फ 150 लोगों को ही कंबल(Blankets) मिलेगा बाकी गरीब ठिठुरेंगे।

इसके अलावा मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त भी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण करेंगे। निगम ने अपने वार्डों में वैसे लोगों को यह कंबल देगा, जो गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हैं। इसके अलावा दिव्यांग, बुजुर्ग, असहाय, बंधुआ मजूदरों से मुक्त कराये लोगों को कंबल वितरण में प्राथमिकता देने की बात की गई है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में ही शुरू हो जाती है कनकनी:

रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। बता दें कि दिसम्बर माह के आने के साथ ही राजधानी में तापमान का पारा गिरता जा रहा है। नगर निगम का दावा है कि 15 दिसंबर तक कंबल वितरण का काम हो सकेगा। आमतौर पर हर साल कंबल वितरण में देरी होती है। गरीबों को कंबल मिलते-मिलते जनवरी माह का अंतिम सप्ताह पहुंच जाया करता था। लेकिन इस बार दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक कंबल बांटने का काम नगर निगम पूरा कर लेगा।

chat bot
आपका साथी