जेलों के लिए नव चयनित 85 पारा मेडिकल स्टॉफ को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम रघुवर Ranchi News

Jharkhand. 18 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन सभागार में कार्यक्रम होगा। इसमें नक्सल हिंसा में 50 से अधिक मृतकों के आश्रितों को भी नियुक्ति पत्र मिलेगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 08:31 AM (IST)
जेलों के लिए नव चयनित 85 पारा मेडिकल स्टॉफ को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम रघुवर Ranchi News
जेलों के लिए नव चयनित 85 पारा मेडिकल स्टॉफ को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम रघुवर Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य की जेलों के लिए नव चयनित 85 पारा मेडिकल स्टॉफ को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। 18 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन सभागार में मुख्यमंत्री उन्हें नियुक्ति पत्र देंगे। मौके पर नक्सल हिंसा में मारे गए लोगों के एक-एक आश्रित को भी नियुक्ति पत्र मिलेगा। इनकी संख्या भी 50 से अधिक बताई जा रही है। अलग राज्य बनने के बाद यह पहली बार है जब जेलों में मेडिकल सुविधा दुरुस्त करने की पहल शुरू हुई है।

अनुबंध पर डॉक्टरों की नियुक्ति में तो सरकार को सफलता तो नहीं मिली थी, लेकिन स्थाई पारा मेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति में सफलता मिली है। मई महीने में सभी सफल हो गए थे, लेकिन नियुक्ति पत्र बांटने का इंतजार किया जा रहा था। कुल 88 पारा मेडिकल स्टॉफ नियुक्त किए गए थे, जिनमें तीन बैकलॉग से थे। तीनों योगदान नहीं दिया। इस तरह केवल 85 पारा मेडिकल स्टॉफ को ही नियुक्ति पत्र दी जाएगी। नव नियुक्त पारा मेडिकल स्टॉफ राज्य के सभी जेल अस्पतालों में प्रतिनियुक्त किए जाएंगे। पारा मेडिकल स्टॉफ रखे जाने से वहां के कैदियों को बढिय़ा नर्सिंग व्यवस्था मिलेगी।

जो सफल हुए हैं

परिधापक : 22 महिला नर्स : 08 पुरुष नर्स : 08 मिश्रक : 34 फार्मासिस्ट : 04 एक्स-रे टेक्नीशियन : 09 कुल : 85

राज्य की जेलें

कुल सात केंद्रीय कारा : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार, जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग, केंद्रीय कारण घाघीडीह जमशेदपुर, केंद्रीय कारा दुमका, केंद्रीय कारा पलामू, केंद्रीय कारा गिरिडीह व केंद्रीय कारा देवघर। मंडल कारा (15) : गुमला, लातेहार, गढ़वा, बोकारो, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, चाईबासा, चतरा, साहेबगंज, जामताड़ा, कोडरमा, धनबाद, गोड्डा, पाकुड़ व लोहरदगा। उप कारा (6) : रामगढ़, खूंटी, तेनुघाट, घाटशिला, मधुपुर व राजमहल। ओपेन जेल : एक बनने वाले नए उपकारा (4) : नगर उंटारी, बरही, चक्रधरपुर व हुसैनाबाद।
chat bot
आपका साथी