CM रघुवर दास ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्‍मदिन की बधाई, भाजपा नेताओं ने ऐसे दी शुभकामना

Happy BirthDay Amit Shah भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह के जन्‍मदिन पर सीएम समेत प्रदेश भाजपा के कई नेताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 08:27 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 12:40 PM (IST)
CM रघुवर दास ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्‍मदिन की बधाई, भाजपा नेताओं ने ऐसे दी शुभकामना
CM रघुवर दास ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्‍मदिन की बधाई, भाजपा नेताओं ने ऐसे दी शुभकामना

रांची, जेएनएन। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्‍मदिन की बधाई दी है। मंगलवार को सीएम ने टि्वटर पर लिखे अपने संदेश में कहा - भारत के यशस्वी गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप इसी तरह मां भारती की सेवा करते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। सीएम ने आगे लिखा- जिन्होंने जम्मू-कश्मीर को धारा 370 से मुक्ति दिलाकर एक विधान,एक प्रधान,एक निशान के संकल्प को चरितार्थ किया जिन्होंने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का श्रेय दिलाया वो हैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। हमें आपके नेतृत्व पर गर्व है।

बीजेपी के ट्विटर हैंडल से भी अमित शाह को जन्‍मदिन की बधाई दी गई। लिखा गया - कुशल नेतृत्व, दृढ़इच्छाशक्ति के धनी, राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित भारत के गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं...

भाजपा सांसद अन्‍नपूर्णा देवी ने अपने संदेश में लिखा - कुशल नेतृत्वकर्ता दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित भारत के गृह मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।

chat bot
आपका साथी