हेमंत सोरेन के नेतृत्‍व में गृह मंत्री से मिला झारखंड के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल, जाति आधारित जनगणना की मांग

Jharkhand CM Hemant Soren Home Minister Amit Shah झारखंड की सर्वदलीय समिति केंद्र सरकार पर जातिगत जनगणना को लेकर दबाव बनाएगी। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी शामिल होंगे। सरना धर्म कोड का प्रस्ताव विधानसभा की पूर्व में आहूत विशेष सत्र में पारित किया गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:48 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:28 PM (IST)
हेमंत सोरेन के नेतृत्‍व में गृह मंत्री से मिला झारखंड के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल, जाति आधारित जनगणना की मांग
Jharkhand Sarna Religion Code झारखंड की सर्वदलीय समिति केंद्र सरकार पर जातिगत जनगणना को लेकर दबाव बनाएगी।

रांची, एजेंसी। झारखंड के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्‍व में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश भी मौजूद रहे। जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सर्वदलीय शिष्टमंडल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, भाकपा (माले) के विधायक विनोद सिंह, भाकपा से पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता, माकपा से सुरेश मुंडा, मासस से अरूप चटर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से विधायक कमलेश कुमार सिंह शामिल हैं। विधानसभा के मानसून सत्र में इस बाबत निर्णय हुआ था। सरना धर्म कोड का प्रस्ताव विधानसभा की पूर्व में आहूत विशेष सत्र में पारित किया गया था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के नेताओं के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान जाति आधारित जनगणना के साथ-साथ जनगणना कालम में सरना धर्म कोड शामिल करने का आग्रह किया गया। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी