सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे सिमडेगा, 79 लोगों को दिया नियुक्ति पत्र

सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को सिमडेगा पहुंचे। यहां अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का शिलान्यास किया। सीएम ने 79 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 02:29 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 02:29 PM (IST)
सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे सिमडेगा, 79 लोगों को दिया नियुक्ति पत्र
सीएम हेमंत सोरेन ने सिमडेगा में 79 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया।

सिमडेगा, जासं। सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को सिमडेगा पहुंचे। यहां अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का शिलान्यास किया। सीएम ने 79 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के आगमन को ले शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 करोड़ की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री चॉपर से करीब 1:30 बजे सिमडेगा पहुंचे। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मंच तक लाया गया। मुख्य कार्यक्रम में नवनियुक्त 79 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। मौके पर 101.59 करोड़ की विकासशील एवं कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया।

इस मौके पर सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सिमडेगा के लिए ऐतिहासिक दिन है। एक तरफ जहां जूनियर नेशनल हो रहा है, वहीं दूसरी ओर बड़े पैमाने पर योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया है। 79 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। झारखंड में लगातार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का संकल्प के साथ कदम बढ़ाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महज साल के अंदर दो बार इस ग्राउंड में आ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे देश की खिलाड़ी सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ मैदान में खेल रही हैं। इसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को सीधी नौकरी दी जा रही है। सिमडेगा में अंतरराष्ट्रीय हॉकी का शिलान्यास किया गया है। कार्यक्रम में खेल विभाग के सचिव अमिताभ कौशल व खेल निदेशक जीशान कमर भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी