Netaji Jayanti: सुभाष चंद्र बोस जयंती पर झारखंड में रहेगा अवकाश, मुख्यमंत्री ने दिया आदेश

Netaji Jayanti 2020. 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने कार्यपालक आदेश जारी किया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:17 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 04:17 PM (IST)
Netaji Jayanti: सुभाष चंद्र बोस जयंती पर झारखंड में रहेगा अवकाश, मुख्यमंत्री ने दिया आदेश
Netaji Jayanti: सुभाष चंद्र बोस जयंती पर झारखंड में रहेगा अवकाश, मुख्यमंत्री ने दिया आदेश

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कार्यपालक आदेश के तहत 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश दे दिया है।

बता दें कि इससे पहले भी 2014 तक पिछले कई वर्षों में 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश दिया जा रहा था। लेकिन वर्ष 2015 से 2019 तक 23 जनवरी के दिन मिलने वाली छुट्टी बंद कर दी गई थी। इस संबंध में दैनिक जागरण की खबर पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए इसकी समीक्षा की और इस वर्ष 23 जनवरी के दिन कार्यपालक आदेश के तहत् सार्वजनिक अवकाश दिए जाने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कर्मभूमि भी रही है। भारत को आजादी दिलाने में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। हम सबों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के युवा को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पद चिन्हों पर चलकर राज्य और देश सेवा में अपना योगदान करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी