Hotwar Jail, Ranchi: यहां दीवारों के भी कान हैं... अंग्रेजों के जमाने के इस जेल में अब ताकाताकी-झांकाझांकी सब बंद

Hotwar Jail Ranchi झारखंड की राजधानी रांची के होटवार जेल में अब ताकाताकी-झांकाझांकी सब बंद हो जाएगा। यहां परिंदों पर भी पैनी नजर रखने की तैयारी है। अंग्रेजों के जमाने के इस जेल में जैमर अपग्रेड और चाक-चौबंद सुरक्षा पर 14.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 12:43 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 12:45 AM (IST)
Hotwar Jail, Ranchi: यहां दीवारों के भी कान हैं... अंग्रेजों के जमाने के इस जेल में अब ताकाताकी-झांकाझांकी सब बंद
Hotwar Jail, Ranchi: रांची के होटवार जेल में इस तरह सुरक्षा चाक-चौबंद की जा रही है।

रांची, [दिलीप कुमार]। Hotwar Jail, Ranchi झारखंड की जेलों में जैमर के बावजूद आए दिन मोबाइल की घंटी बजने की शिकायतें मिलती रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि जैमर का टू-जी होना और मोबाइल आ चुके हैं 4-जी। भविष्य में 5-जी नेटवर्क पर भी कई कंपनियां काम कर रही हैं। ऐसी स्थिति में टू-जी जैमर सिर्फ साधारण टू-जी मोबाइल के नेटवर्क को ही जाम करने की क्षमता रखता है।

नतीजा यह है कि जेलों से आए दिन अपराधी व नक्सली बात कर रहे हैं। इसका खुलासा भी होता रहा है और इस मामले में विभिन्न थानों में प्राथमिकियां भी दर्ज हैं। मोबाइल के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जेलों में लगे जैमर को अपग्रेड करने की तैयारी है। शुरूआत रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से होगी। सिर्फ होटवार जेल में जैमर अपग्रेड पर 14.40 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इससे संबंधित प्रस्ताव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा गया है। राज्य सरकार की अनुमति के बाद ही इसपर आगे बात बढ़ेगी।

दो कंपनियों ने किया है जेलों में जैमर अपग्रेडेशन को लेकर सर्वे

देश की दो बड़ी जैमर कंपनियों ने राज्य की जेलों में जैमर अपग्रेडेशन को लेकर सर्वे किया है कि कितना खर्च आएगा। इन कंपनियों में मान्यता प्राप्त जैमर कंपनी हरियाणा के पंचकुला की भारत इलेक्ट्रॉनिक कंपनी लिमिटेड (बेल) व इलेक्ट्रानिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआइएल) शामिल हैं। इन दोनों कंपनियों ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, उससे राज्य की जेलों में जैमर अपग्रेडेशन पर भारी खर्च आएगा। सिर्फ होटवार जेल में जैमर अपग्रेडेशन के लिए 24 मशीनें लगेंगी। प्रत्येक मशीन की कीमत 60 लाख रुपये है। इस तरह 14 करोड़ 40 लाख रुपये सिर्फ होटवार जेल में जैमर अपग्रेडेशन पर खर्च होंगे। होटवार जेल में जैमर की सफलता के बाद ही राज्य की अन्य 29 जेलों में जैमर लगेंगे।

राज्य की इन 17 जेलों में ही लगे हैं 43 जैमर, सभी टू-जी

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची, लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग, केंद्रीय कारा दुमका, केंद्रीय कारा मेदिनीनगर पलामू, केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर, मंडल कारा गुमला, मंडल कारा लोहरदगा, मंडल कारा धनबाद, मंडल कारा कोडरमा, मंडल कारा चतरा, मंडल कारा जामताड़ा, मंडल कारा लातेहार, मंडल कारा गढ़वा, मंडल कारा चाईबासा, मंडल कारा सरायकेला, उपकारा तेनुघाट, उपकारा खूंटी।

chat bot
आपका साथी