दुर्गा पूजा को लेकर चकाचक होगा शहर, चलेगा विशेष सफाई अभियान

रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने रविवार की देर रात विभिनन इलाकों का भ्रमण किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 08:26 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 08:26 AM (IST)
दुर्गा पूजा को लेकर चकाचक होगा शहर, चलेगा विशेष सफाई अभियान
दुर्गा पूजा को लेकर चकाचक होगा शहर, चलेगा विशेष सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, रांची : रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने रविवार की देर रात शहर का भ्रमण किया। उन्होंने अरगोड़ा चौक से होते हुए हरमू बायपास रोड, रातू रोड, कांके रोड, करम टोली चौक, बरियातू रोड, रिम्स कचहरी चौक, फिराया लाल चौक, मेन रोड, अशोक नगर आदि इलाके का भ्रमण किया। इस दौरान जहां गंदगी मिली, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह साफ सफाई कराएं। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अरगोड़ा चौक में जुडको द्वारा हो रहे ड्रेनेज के कार्य को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। कई इलाके में उन्हें खुली नाली आदि नजर आई। इस पर उन्होंने अभियंत्रण शाखा को खुली नालियों को ढकने का निर्देश दिया। क्षेत्र में नगर आयुक्त ने देखा कि सड़क को खोद कर केबल बिछाई जा रही है। इस पर उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित लोगों को चेतावनी दे दी जाए। ताकि दुर्गा पूजा तक किसी भी तरह की खुदाई नहीं की जाएगी, नाली और सड़क की कटिग नहीं की जाएगी। कई सड़कों पर बिल्डिग मटेरियल्स पड़े मिले। बिल्डिग मटेरियल्स गिराने वालों से जुर्माना वसूली करने का निर्देश दिया। दुर्गा पूजा महोत्सव के पूर्व कई मुख्य पथों पर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी मिली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां-जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब है, उन्हें ठीक कराएं। दुर्गा पूजा में शहर रोशन होना चाहिए। नगर आयुक्त ने शहर में दुर्गा पूजा को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया है। स्वच्छता शाखा को निर्देश दिया है कि वह बराबर शहर की निगरानी करें। उन्होंने विक्रेता और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वह अपने प्रतिष्ठान के बाहर डस्टबिन रखें। सड़क पर कचरा फेंका तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सड़क पर कचरा फैलाने वालों से 8500 रुपये का जुर्माना वसूला है। निर्देश दिया कि दुर्गापूजा पंडालों के आसपास ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव करें। साथ ही झाड़ियों की कटाई करें। डस्टिग कराएं और सैनिटाइजेशन भी करें। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ उपनगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, मुख्य अभियंता राजदेव सिंह, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार, सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी और नगर प्रबंधक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी