CISCE ICSE & ISC Result 2020: रिजल्‍ट जारी, 10वीं में 99% व 12वीं में 97% पास, यहां देखें परिणाम

CISCE ICSE ISC Result 2020. परीक्षाफल जानने के लिए विद्यार्थी आइसीएसई की वेबसाइट cisce.org पर अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:42 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 04:35 PM (IST)
CISCE ICSE & ISC Result 2020: रिजल्‍ट जारी, 10वीं में 99% व 12वीं में 97% पास, यहां देखें परिणाम
CISCE ICSE & ISC Result 2020: रिजल्‍ट जारी, 10वीं में 99% व 12वीं में 97% पास, यहां देखें परिणाम

रांची, जासं। जैक दसवीं बोर्ड के परीक्षाफल के बाद आज शुक्रवार को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। दसवीं (आइएससीई) में कुल 99.3  प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है जबकि बारहवीं (आइएससी) में कुल  96.8 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। रांची के सेक्रेट हार्ट स्कूल के टॉपर का मार्क्स 99% है।

सेंट थॉमस स्कूल के दसवीं के रिजल्ट में आदित्य प्रकाश ने किया टॉप मिले 99% अंक

आइसीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में रांची के धुर्वा स्थित सेंट थॉमस स्कूल के छात्र आदित्य प्रकाश ने 99% अंक हासिल किया है। यह पहला मौका है जब सेंट थॉमस स्कूल के किसी छात्र ने 99% अंक हासिल किए हैं। लालपुर के रहने वाले आदित्य प्रकाश स्कूल टॉप हुए हैं। आदित्य को हिंदी, मैथ साइंस, कॉमर्स और एचसीजी में 100-100 अंक मिले हैं। इंग्लिश में उन्हें 94 अंक हासिल हुए हैं। स्कूल में दूसरा स्थान डोरंडा की रहने वाली महविश नाज को मिला है। जिन्होंने 98.50 फीसद अंक हासिल किए हैं। स्कूल में तीसरा स्थान धुर्वा की स्वाति कुमारी को मिला है। स्वाति को 98.17 फीसद अंक मिले हैं।

पिछले वर्ष का रिजल्ट

पिछले वर्ष सीआइएससीई ने आइसीएसई रिजल्ट और आइएससी रिजल्ट 2019 की घोषणा 7 मई को की थी। पिछले वर्ष आइसीएसई रिजल्ट 98.54 प्रतिशत रहा था जबकि आइएससी रिजल्ट 96.52 प्रतिशत रहा था।

आइसीएसई (दसवीं) और आइएससी (12वीं) में रांची जिला से 7500 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षाफल जानने के लिए विद्यार्थी आइसीएसई की वेबसाइट cisce.org और result.cisce.org पर देख सकते हैं।

इसके अतिरिक्त एसएमएस के माध्यम से अपने परिणाम को जान सकते हैं। इसके लिए दसवीं के छात्रों को मैसेज बॉक्स में आइसीएसई टाइप करने के बाद 7 डिजिट यूनिक आइडी लिखना होगा। इसे 092480 82883 पर भेज सकते हैं। वहीं 12वीं का परिणाम देखने के लिए विद्यार्थी को मैसेज बॉक्स में आइएससी टाइप करना होगा। इसके बाद 7 डिजिट यूनिक आइडी डालने के बाद संबंधित नंबर पर भेज देना होगा।

chat bot
आपका साथी