रांची में निकली क्रिसमस यात्रा, हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा

शनिवार को क्रिसमस यात्रा लोयला स्कूल मैदान से अलबर्ट एक्का चौक तक निकली। यात्रियों में हजारों की संख्या में युवाओं ने शिरकत की। उनमें उल्लास देखने को मिल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 06:56 AM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 06:56 AM (IST)
रांची में निकली क्रिसमस यात्रा, हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा
रांची में निकली क्रिसमस यात्रा, हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा

जागरण संवाददाता, रांची : क्रिसमस यात्रा का शनिवार को जेसीवाइए द्वारा आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवा नाचते-गाते शामिल हुए। इसमें मुख्य अतिथि मिशन ब्लू फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज सोनी, प्रयास हमारा के अध्यक्ष सुजीत टोप्पो, आदिवासी छात्र मोर्चा के अजय टोप्पो व संजय महली और आदिवासी एकता मंच के सुजीत व माणिक तिर्की मौजूद थे।

फादर अशोक ने फिरायालाल में केक काट कर क्रिसमस का संदेश युवाओं को दिया। कहा कि हमारा संपर्क हमेशा प्रभु यीशु से बना रहना चाहिए। लाइव ट्रक में गीतों की प्रस्तुति भाई सोनू की अगवाई जेआर टीम के साथ की गई।

जेसीवाइए के अध्यक्ष कुलदीप तिर्की ने युवाओं को संदेश दिया कि क्रिसमस एक प्रेम का पर्व है, इसलिए सभी को साथ मिलकर मनाना चाहिए। मौके पर संरक्षक अलबिन लड़का ने कहा कि यह रांची शहर का सबसे बड़ा कार्यक्रम है, जिसमें सभी मसीही युवाओं का सड़क पर निकल कर क्रिसमस का संदेश देना बहुत सही है। क्रिसमस का संदेश देने के लिए यह बहुत अच्छा मंच है।

मोके पर मीडिया प्रभारी विकास तिर्की ने सभी युवाओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप अरुण नागेसिया, संदीप तिग्ग, आकाश तिर्की, महिमा गोल्डन ,हितेश अभिषेक बड़ा और लेस्ली सुब्रनो का योगदान रहा।

जागृति क्रिसमस पारिवारिक मेला में उमड़ी भीड़ : जागृति क्रिसमस पारिवारिक मेले के दूसरे दिन से ही लोगों कि भीड़ उमड़ लगी। लोगों ने कई आवश्यक खरीददारी की, जिससे स्टॉल धारकों में काफी उत्साह देखा गया। विशेष रूप से लोगों की भीड़ साड़ी, सजावट के सामान और फूड स्टॉल में देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। हमारा प्रयास है कि हम लोगों को बेहतर बाजार दे सकेंगे। बताया कि रविवार 16 दिसंबर को बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है और काफी बच्चों ने इसमें अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

रविवार को भी स्पॉट पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। यह प्रतियोगिता 11.30बजे से शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी