रांची में हर ओर दिख रही क्रिसमसकी धूम

रविावार को रांची के विभिन्न चर्चो में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने जमकर मस्ती की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 06:33 AM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 06:33 AM (IST)
रांची में हर ओर दिख रही क्रिसमसकी धूम
रांची में हर ओर दिख रही क्रिसमसकी धूम

जागरण संवाददाता, राची : टुकुर टुकुर देखेला रे मरियम केर कोरा में, वी विश यू ए मेरी क्रिसमस आदि गीतों से रविवार को पूरे शहर में हर ओर क्रिसमस गैद¨रग की धूम रही। प्रभू यीशू के जन्म का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा था, साता के कपड़े पहने लोग बच्चों के बीच टौफिया व गिफ्ट बाट रहे थे, ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों यीशू अपने सभी बच्चों को आशीष दे रहे हों, हर ओर सिर्फ खुशी व प्रेम दिख रहा था। क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों में तैयारी शुरू हो गई है। प्रभु के संदेश और उनके दुनिया में आने की खुशी लोगों के चेहरे पर दिखने लगी है।

प्रभु के आगमन को लेकर चर्च में विशेष प्रार्थना की तैयारी जोर शोर से चल रही है। सभी चर्च अपने- अपने स्तर से क्रिसमस की तैयारियों में जुटे हुए हैं। रविवार को क्रिसमस के पूर्व लोयला मैदान, नॉर्थ वेस्टर्न जेल चर्च हेडक्वार्टर, संत मेरी चर्च आदि में क्रिसमस गैदरिंग की धूम रही। चर्च में फादर पास्तर ने प्रभु के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके संदेश को अपने जीवन में उतारने की अपील की।

दूसरों के जीवन को रोशन कर मनाएं क्रिसमस : संत मरिया गिरजाघर में क्रिसमस गैदरिंग में शामिल हर किसी के चहरे पर यीशू के जन्मोत्सव की खुशी साफ झलक रही थी। क्रिसमस मिलन समारोह में युवा, बच्चे, महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए।

पुरोहितों ने क्रिसमस की खुशिया बाटी। मौके पर राची महाधर्मप्रातीय युवा संघ के निदेशक फादर रोशन तिड़ू ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस के पहले गैदरिंग लोगों में उत्साह भर देती है और यह आत्मिक तैयारी करने का अच्छा अवसर प्रदान करती है। इसका लाभ उठाना चाहिए।

इस अवसर पर यीशू के आगमन का संदेश दिया जाता है, ताकि लोग आत्मिक तैयारी पर ध्यान दें। महिला संघ की सभानेत्री फ्रांसिस्का खलखो ने कहा कि यीशू के आगमन में हमें अपने आप को बदलने की जरूरत है, आज हम दिखावे पर जीते हैं जो गलत है, जीवन का सही उद्देश्य दूसरों के जीवन में रौशनी फैलाना है।

मौके पर पल्ली पुरोहित फादर थियोदोर टोप्पो, फादर अजय टोप्पो, फादर मनोज कुल्लू, फादर विनय केरकेट्टा, फादर माइकेल नाग, फादर स्तानिसलास रूंडा, फादर अंजलुस एक्का, फादर विल्फ्रे ड, कैथोलिक सभा के सभापति अलबिनुस तिग्गा सहित अन्य उपस्थित रहे। आयोजन में अध्यक्ष निश्चल अंकित लकड़ा, उपाध्यक्ष नीना एक्का, कोषाध्यक्ष अभिषेक जोयस मिंज,सोनाली, सचिव अभिषेक सागर लकड़ा, कमेटी के जॉन टूटी, अमित, लीजो, लुइस, रोहिनी,शोभा,अलीशा का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी