रांची सदर अस्पताल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन करा रहा बच्चा निकला पॉजिटिव, थैलेसीमिया डे केयर सील

कोरोना की चपेट में आने से शनिवार को सदर अस्पताल में संचालित थैलेसीमिया केंद्र को बंद कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 01:42 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:19 AM (IST)
रांची सदर अस्पताल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन करा रहा बच्चा निकला पॉजिटिव, थैलेसीमिया डे केयर सील
रांची सदर अस्पताल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन करा रहा बच्चा निकला पॉजिटिव, थैलेसीमिया डे केयर सील

जागरण संवाददाता, रांची : कोरोना की चपेट में आने से शनिवार को सदर अस्पताल में संचालित थैलेसीमिया डे केयर को सील कर दिया गया है। नामकुम के रेलवे क्रॉसिग कॉलोनी के समीप रहने वाले एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक बार फिर सदर अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद करीब 8 नर्सो ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

बताया जाता है कि शुक्रवार को थैलेसीमिया डे केयर ने पांच साल के बच्चे का ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराने के लिए भर्ती किया गया था। एहतियात के तौर पर कोविड टेस्ट करने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद उसे रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इधर, बच्चे के ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दौरान और 6 बच्चो का ट्रांसफ्यूजन किया गया था। सभी के परिजन भी डे केयर में थे। साथ ही करीब 8 नर्सो की ड्यूटी वहां लगी थी। बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थैलेसीमिया डे केयर को बन्द कर सील कर दिया गया है। बच्चे की कॉन्टैक्ट ट्रेसिग भी की जा रही है। ट्रांसफ्यूजन कराकर कुछ बच्चे घर चले गए है उन्हें ट्रेस कर उनकी सैंपलिग की जाएगी। क्वारंटाइन में गई नर्सो के सैंपल की जांच 3 दिन बाद की जाएगी। डे केयर को दिन भर सैनिटाइज किया गया है।

----- सिविल सर्जन कार्यालय के ऊपर कार्यरत डॉक्टर भी पॉजिटिव

इधर, सदर अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के ऊपर एसीएमओ ऑफिस में कार्यरत एक महिला चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला चिकित्सक ने ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर अपने सैंपल की जांच कराई थी। कुछ दिन पूर्व वह कोलकाता से यात्रा कर रांची लौटी थी। शुक्रवार को ड्यूटी ज्वाइन करने से पूर्व जांच के लिए सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब आइसीएमआर के गाइडलाइन के तहत सिविल सर्जन कार्यालय भी सील किया जाना चाहिए। रिपोर्ट आने के 24 घंटे बाद तक सिर्फ दूसरे तल्ले को सील किया गया था। ----

मेरे कार्यालय के दूसरे तल्ले की एक चिकित्सक संक्रमित पाई गई है। दूसरे तल्ले को सील कर सैनिटाइजेशन कराई जा रही है। साथ ही डे केयर में भी सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। कॉन्टेक्ट ट्रेसिग के आधार पर सैंपल टेस्ट किए जाएंगे।

-डॉ वीबी प्रसाद, सिविल सर्जन।

chat bot
आपका साथी