झारखंड के पलामू में रिमांड होम से फिर एक बाल कैदी फरार, 24 घंटा के भीतर 4 फरार

पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रिमांड होम (बाल संप्रेक्षण गृह) से एक बार फिर एक बाल कैदी फरार हो गया है। पिछले 24 घंटे के भीतर रिमांड होम से बाल कैदियों के भागने की यह दूसरी घटना है। अबतक 4 बाल कैदी खिड़की का ग्रिल काटकर भाग निकले हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 02:58 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 02:58 PM (IST)
झारखंड के पलामू में रिमांड होम से फिर एक बाल कैदी फरार, 24 घंटा के भीतर 4 फरार
झारखंड के पलामू में रिमांड होम से फिर एक बाल कैदी फरार। जागरण

मेदिनीनगर (पलामू) , जासं। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रिमांड होम (बाल संप्रेक्षण गृह) से एक बार फिर एक बाल कैदी फरार हो गया है। पिछले 24 घंटे के भीतर रिमांड होम से बाल कैदियों के भागने की यह दूसरी घटना है। इस अवधि में अबतक 4 बाल कैदी खिड़की का ग्रिल काटकर भाग निकले हैं। एक के बाद एक भाग जाने का मामला सामने आने से रिमांड होने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बाल कैदी के भागने के बाद सिविल और पुलिस प्रशासन मामले की छानबीन में एक बार फिर से जुट गया है।

मंगलवार की रात भागे तीन बाल कैदियों का अबतक कोई अता पता नहीं चल पाया है। रिमांड होम के एक कमरे में रह रहे दो बाल कैदियों में से एक नाबालिक बंदी बुधवार की देर रात खिड़की का ग्रिल तोड़कर पीछे की दीवार फांदकर बाहर भाग निकला। फरार हुआ बाल बंदी पंडवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह दुष्कर्म का आरोपित है। सात माह पहले दिसंबर 2020 में उसे रांची रिमांड होम से पलामू रिमांड होम में शिफ्ट किया गया था। मालूम हो कि 24 घंटे में रिमांड होम से बाल बंदी के फरार होने की यह दूसरी घटना है और चार माह में चैथी घटना है। इस तरह की लगातार हो रही घटना से रिमांड होम की सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है।

chat bot
आपका साथी