मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने ग्रहण किया प्रभार, हरियाणा में जन्मे 1987 बैच के IAS हैं

IAS Sukhdev Singh. नए मुख्य सचिव का प्रभार और पुराने मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी की विदाई बहुत ही सादगी से हुई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 10:04 AM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 09:46 AM (IST)
मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने ग्रहण किया प्रभार, हरियाणा में जन्मे 1987 बैच के IAS हैं
मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने ग्रहण किया प्रभार, हरियाणा में जन्मे 1987 बैच के IAS हैं

रांची, राज्य ब्यूरो। Sukhdeo Singh IAS राज्य के नए मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बुधवार 1 अप्रैल को प्रभार ग्रहण कर लिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुखदेव सिंह ने झारखंड के 23वें मुख्य सचिव के रूप में झारखंड मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। दूसरी ओर, अपर मुख्य सचिव इंदु शेखर चतुर्वेदी से वन विभाग का प्रभार वापस लिया गया।

चतुर्वेदी 1987 बैच के सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी हैं और नए मुख्य सचिव से वरीयता सूची में ऊपर भी हैं। ऐसे में उन्हें ऐसे किसी विभाग में नहीं रखा जा सकता है जिसकी रिपोर्टिंग सीधे मुख्य सचिव के पास हो। अब चतुर्वेदी राजस्व परिषद के कार्यों को ही देखेंगे। बता दें कि पिछले वर्ष उन्होंने दिल्ली वापस जाने का आग्रह सरकार से किया था जिस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से अनापत्ति भी दे दी थी। अब उन्हें दिल्ली में पदस्थापन का इंतजार है।

इससे पूर्व मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में सेवानिवृत्त हुए मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने डॉ तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के रूप में योगदान देने वाले डॉ डीके तिवारी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य को आगे ले जाने में आपने बहुत बड़ा योगदान दिया है। तिवारी जी को मेरी ओर से अनेक-अनेक शुभकामनाएं।

अपनी ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं सुखदेव सिंह

झारखंड के विकास आयुक्त सुखदेव सिंह बुधवार से मुख्य सचिव का प्रभार संभालेंगे। हरियाणा में जन्मे 1987 बैच के इस आइएएस अधिकारी की छवि एक इमानदार अधिकारी की रही है और अपने लंबे कार्यकाल में इन्होंने सभी विभागों में काम किया है। 1989 से 1991 तक इनकी पोस्टिंग एसडीओ के रूप में रही और इसके बाद 1991 से 1993 तक डीडीसी रहे। सुखदेव सिंह को पहली बार उपायुक्त का प्रभार देवघर में मिला, जिसके बाद बोकारो, गिरिडीह रांची जैसे जिलों में भी उन्होंने उपायुक्त का प्रभार संभाला।

सुखदेव सिंह सरकार के तमाम विभागों से लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तक का दायित्व संभाल चुके हैं। यह उन चंद अफसरों में शामिल है जिनसे कोई भी विभाग अछूता नहीं रहा है। बिहार कैडर से अपनी सेवा शुरू करने के बावजूद जिन चार जिलों में उन्हें उपायुक्त का जिम्मा मिला वे सभी झारखंड के थे। इतना ही नहीं, जब अलग राज्य का गठन हुआ तो 11 महीनों तक वे राजधानी रांची के उपायुक्त रहे। बेबाक छवि के सुखदेव सिंह 2018 में मुख्य सचिव कैडर के अधिकारी बने और अब उन्हें मुख्य सचिव का जिम्मा मिला है। उनके पास अभी चार वर्षों का लंबा कार्यकाल है।

chat bot
आपका साथी