सीएम रघुवर दास ने शुरू किया भारत के मन की बात अभियान

Bharat Ke Mann Ki Baat. झारखंड में भारत के मन की बात कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लोगों के सपनों के भारत की परिकल्पना को साकार करना है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 02:19 PM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 02:19 PM (IST)
सीएम रघुवर दास ने शुरू किया भारत के मन की बात अभियान
सीएम रघुवर दास ने शुरू किया भारत के मन की बात अभियान

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। भारत के मन की बात रथ को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय से रवाना किया। सीएम ने झारखंड में भारत के मन की बात कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत के मन की बात-मोदी के साथ' कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन के बीच हम जाएंगे और उनके सपनों के भारत की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास करेंगे।

जिसने हमें हमारा अधिकार दिया, उम्मीद उसी से हो। काम करे जो, उम्मीद उसी से हो। इसी नारे के साथ अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मतदाताओं के बीच जाएगी। सीएम ने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र के लिए आम जन मोदी जी को अपने मन की बात बताएं। सीएम ने लोगों से इसके लिए 6357 17 17 17 नंबर डायल करने की अपेक्षा रखी। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी को अपने सुझाव ऑनलाइन भेजें।

chat bot
आपका साथी