काका बाबा मंगाए दे मोर ले बांस के बहंगी, मोय सूप दउरा लेइके जाबो माइ के दुआरी....

महापर्व छठ पर्व की धूम घरों से लेकर बाजार तक है।घरों में छठ पूजा के गीत बजने लगे हैं। छठ के गीत भोजपुरी मगही और मैथिली में सुनने काे मिलते हैं। अब नागपुरी और खोरठा में भी छठ के गीत बज रहे हैं।

By Sanjay Kumar SinhaEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 07:01 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 07:01 PM (IST)
काका बाबा मंगाए दे मोर ले बांस के बहंगी, मोय सूप दउरा लेइके जाबो माइ के दुआरी....
छठ पर्व की धूम घरों से लेकर बाजार तक है, बाजार में हर जगह पूजन सामग्री बिक रही है।

रघुवीर प्रसाद, रांची : महापर्व छठ पर्व की धूम घरों से लेकर बाजार तक है। बाजार में हर जगह पूजन सामग्री बिक रही है। लोग घरों में साफ-सफाई कर पूजा की खरीदारी कर रहे हैं। घरों में छठ पूजा के गीत बजने लगे हैं। छठ के गीत भोजपुरी, मगही और मैथिली में सुनने काे मिलते हैं। अब इन सबमें झारखंड की खूबसूरत संगीत और बोली में छठ के गीत बाजार में उपलब्ध है। नागपुरी और खोरठा में भी छठ के गीत बज रहे हैं। इन्हें आप यूट्यूब पर भी सुन सकते हैं। इन गीतों की खासियत है कि इनके बोल पारंपरिक गीतों के ही हैं मगर भाषा अलग और संगीत झारखंडी है।

काका बाबा मंगाए दे मोर ले बांस के बहंगी, मोय सूप दउरा लेइके जाबो माइ के दुआरी.... और एको पैसा नरवे मोर ठिना ए सजना कइसे करबू छठ पूजा.... जैसी नागपुरी गीत लोगों को लुभा रही है। बीप्स इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक की निर्देशक मिताली बोस के द्वारा गाये इन गीतों को लोगों ने काफी सराहा है। मिताली बोस ने बताया कि उनका पहला नागपुरी गाना काका बाबा...से था जिससे उन्हें लोकप्रियता मिली। साथ ही वह भोजपुरी, नागपुरी और बंगाली भाषा में भी छठ के गीत गा चुकी है।

कांचे कांचे पतवा के कांचे रे बहंगीया सुंदर लागेला : छठी माई के परबीया सुंदर सुंदर लागेला... खोठरा भाषा में यह छठ गीत यूट्यूब पर घूम मचाया हुआ है। लाला सुजीत लाल के द्वारा लिखी गई इस गीत को स्वर सुनील कुमार ने दिया है। इसे यूट्यूब चैनल बी सीरीज खोरठा द्वारा प्रदर्शित किया गया है। हजारों बार सुने जा चुके इस गीत के साथ यूट्यूब पर ऐसे ही सैकड़ों गीत हैं जिसकी बढ़ती लोकप्रियता को आप इसके हजारों और लाखों व्यूज से देख का समझ सकते हैं। झारखंड रीजनल म्यूजिक के निर्देशक जयकांत इंदवार ने बताया कि नागपुरी गीतों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हाल ही में नागपुरी छठ गीत आलक छठ कर बहार, हे छठी मईया सुनु अरजिया और बांस कर सुपवा जैसे गीत रिलीज हुए हैं।

लोगों को खूब भा रहा है खेसारी लाल का गीत : छठ पर्व के अवसर पर भोजपुरी गीत का रंग चढ़ जाए तो ऐसे में छठ पर्व का आंनद और बढ़ जाता है। ऐसे में भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव का गीत, महिमा छठी मईया का रिलीज हुआ है। रिलीज के साथ ही यह गीत लोगों को खूब भा रहा है। गाने में खेसारी लाल छठी मइया का गुणगान करते हैं। गीत में छठ घाटों में सूर्य की पूजा करते लोगों को अच्छी तरह दर्शाया गया है। खेसारी के द्वारा गाया गया यह गीत को वेब म्यूजिक ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत से पहले भी खेसारी ने छठी पर्व पर अनेकों गाना गाया है। छठ गीत महिमा छठी मईया का गाना हाल में ही रिलीज हुआ है। यहा गीत रिलीज होते ही लोगों की पहली पसंद बन गया है। वहीं छठ घाटे चलीं, हे छठी मईया सुना सुना लागे और गूगल से सिखअ पूजा के तरीका आदि गीत लोगों को खूब सराहा गया।

चंदन सिंह के गीत को गुन-गुना रहे है लोग : छठ गीत 'देखी के होई गइले भोर' को झारखंड के सरायकेला जिला के चंदन सिंह ने अपने युट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। गीत को लोग गुन-गुना रहे हैं। इस गीत को पंकज सिंह ने प्रोड्यूस किया है। म्यूजिक आशीष रंजन रिलैक्स यूपी सुनील का है। वीडियो का निर्देशन अमित एवं आयुष ने किया है। तकरीबन 30 से 40 एल्बम और कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके चंदन सिंह ने पिछले साल भी छठ गीत भईल अरघ के बेर को काफी पसंद किया गया था।

chat bot
आपका साथी