Jharkhand: चतरा में चार दिन से लापता विवाहिता की कुएं में मिली लाश

थाना क्षेत्र के दुंबी गांव निवासी रंजन प्रजापति की पत्नी पूजा देवी का शव चमनिया नामक स्थान के एक कुआं से पुलिस ने बरामद किया है। पूजा की उम्र करीब 30 वर्ष की होगी और पिछले चार दिनों से लापता थी। स्वजन लगातार खोजबीन कर रहे थे।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 03:49 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 03:49 PM (IST)
Jharkhand: चतरा में चार दिन से लापता विवाहिता की कुएं में मिली लाश
Jharkhand: चतरा में चार दिन से लापता विवाहिता की कुएं में मिली लाश। जागरण

पत्थलगडा (चतरा), संसू । पत्थलगडा थाना क्षेत्र के दुंबी गांव निवासी रंजन प्रजापति की पत्नी पूजा देवी का शव चमनिया नामक स्थान के एक कुएं से पुलिस ने बरामद किया है। पूजा की उम्र करीब 30 वर्ष है और पिछले चार दिनों से लापता थी। स्वजन लगातार खोजबीन कर रहे थे। लेकिन उसका कहीं अतापता नहीं चल रहा था। सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने कुआं में शव तैरता हुआ देखा और इसकी जानकारी पत्थलगडा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कुआं से बाहर निकाली। उसके बाद उसकी पहचान रंजन प्रजापति की पत्नी के रूप में हुई।

पूजा के मायके वालों का आरोप है कि दहेज को लेकर उसकी बेटी की हत्या की गई है। पूजा के पिता संजय प्रजापति ने इस बाबत लिखित आवेदन देते हुए मृतका का पति और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका मायके पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में है। उसकी शादी 2013 में रंजन प्रजापति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में नकद रुपया, मोटरसाइकिल व सोने का चैन की मांग को लेकर पड़तालित करते रहते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी