Bihar News: औरंगाबाद का युवक आया ससुराल, बर्बाद कर गया पत्‍नी की किस्‍मत...

Bihar News Jharkhand News अपनी पत्नी के साथ बिहार के औरंगबाद से चतरा आए युवक की जान चली गई। वह 26 अप्रैल को यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। तब से वह यहीं रह रहा था। इस बीच उसकी तबीयत बेहद बिगड़ गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:51 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:06 AM (IST)
Bihar News: औरंगाबाद का युवक आया ससुराल, बर्बाद कर गया पत्‍नी की किस्‍मत...
Bihar News, Jharkhand News: अपनी पत्नी के साथ बिहार के औरंगबाद से चतरा आए युवक की जान चली गई।

कान्हाचट्टी (चतरा), जेएनएन। Bihar News, Jharkhand News चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में ससुराल आए युवक की कोरोना से मौत हो गई है। युवक बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी के साथ यहां 26 अप्रैल को शादी समारोह में शामिल होने आया था। तब से वह यहीं रह रहा था। एक सप्ताह से उसकी तबीयत खराब थी। मंगलवार देर शाम उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और सांस फूलने लगा। परिजन आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले गए। जहां स्थिति देख से हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हजारीबाग जाने के क्रम में ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चतरा में ट्रू नेट से जांच कराने के पश्चात कोविड- रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्रशासन की मौजूदगी में हजारीबाग क्षितिज अस्पताल के समीप युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

घरेलू विवाद में लगा ली फांसी

कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के कादोडीह पंचायत स्थित ग्राम गगरेसिंगा में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामु साव, पिता विशुन साव के रूप में की गई है। घटना बुधवार सुबह की है। जानकारी अनुसार मृतक का अपनी पत्नी से काफी दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था, जिससे रामु अक्सर तनाव में रहता था। दोनों पति पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर ग्रामीण स्तर पर कई बार पंचायत भी हुई थी, परंतु विवाद लगातार गहराता ही चला गया।

घटना के दिन मृतक कि पत्नी अपने मायके में थी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से उन्हें उक्त व्यक्ति के आत्महत्या करने कि खबर मिली। खबर मिलने के बाद वो मौके पर पहुंच घटना की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या में मामला आत्महत्या का दिख रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले कि जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी