चतरा डीसी ने की मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा

चतरा उपायुक्त अंजली यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री एक अक्टूबर को इटखोरी के चोरकारी स्थित 220/132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन का उदघाटन करने के लिए यहां आ रहे हैं। ग्रिड के अलावा विभिन्न योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास भी किया जाएगा।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 04:20 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 04:20 PM (IST)
चतरा डीसी ने की मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा
उपायुक्त अंजली यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

चतरा,जासं। उपायुक्त अंजली यादव मंगलवार को डीसी आफिस स्थित कांफ्रेंस हाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री एक अक्टूबर को इटखोरी के चोरकारी स्थित 220/132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन का उदघाटन करने के लिए यहां आ रहे हैं। इस मौके पर ग्रिड के अलावा विभिन्न योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास भी किया जाएगा।

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि उदघाटन एवं शिलान्यास तथा परिसंपत्ति वितरण की योजनाओं की सूची बुधवार तक उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण सह दक्षता विकास मंत्री सत्यानंद भोगता करेंगे। जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह व सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास उपस्थित रहेंगे। डीसी ने समीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य पहलुओं पर चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त सुनील कुमार सिंह, अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिन्हा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास, भवन निर्माण प्रमंडल, आपूर्ति शाखा, नगर परिषद, पथ निर्माण प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, जिला परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, डीएमएफटी, एससीए, सीएसआर, राजस्व विभाग, योजना विभाग, श्रम विभाग, गव्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी