Chandra Grahan 2020: लगा चंद्र ग्रहण, 3 घंटे 18 मिनट तक देख सकेंगे आप

Chandra Grahan Timing आज ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा शुक्रवार 5 जून को चंद्र ग्रहण लग रहा है। साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण रात करीब 11 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:48 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:27 AM (IST)
Chandra Grahan 2020: लगा चंद्र ग्रहण, 3 घंटे 18 मिनट तक देख सकेंगे आप
Chandra Grahan 2020: लगा चंद्र ग्रहण, 3 घंटे 18 मिनट तक देख सकेंगे आप

रांची, जेएनएन। Chandra Grahan Timing अब बस 1 घंटा बाकी हैं। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण अब से कुछ देर बाद लग रहा है। रात सवा ग्‍यारह बजे से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा, जो करीब सवा तीन घंटे तक रहेगा। खगोलविदों के मुताबिक आज का चंद्र ग्रहण उपछाया होगा, जो रात 12 बजकर 54 मिनट पर अपना अधिकतम प्रभाव दिखाएगा। इसे देश-दुनिया के कई शहरों से देखा जा सकेगा।

आज ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा, शुक्रवार, 5 जून को चंद्र ग्रहण लग रहा है। साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण रात करीब 11 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और शनिवार को भोर में 2 बजकर 32 मिनट पर समाप्‍त हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण उपछाया होगा, जो करीब 3 घंटे 18 मिनट तक रहेगा। जबकि इसका अधिकतम प्रभाव आधी रात के बाद करीब 12 बजकर 54 मिनट पर दिखेगा। चंद्र ग्रहण झारखंड के हर शहर से देखा जा सकेगा। इस बार चंद्र ग्रहण एशिया, यूराेप, आस्‍ट्रेलिया और यूरोप के लोग भी देख सकेंगे।

ज्‍योतिषविदों की मानें तो उपछाया चंद्र ग्रहण अधिक प्रभावकारक नहीं होता है। इसके चलते सूतक काल की मान्‍यता भी नगण्‍य होती है। उपछाया के कारण सामान्‍य तौर पर दिखने वाले चांद और ग्रहण के दौरान दिख रहे चांद में बहुत अंतर या फर्क नहीं दिखेगा। ग्रहण के दौरान चांद के आकार में बहुत परिवर्तन नहीं दिखेगा, बल्कि चांद के रंग में अंतर नजर जरूर आएगा। इसकी छवि मलिन होने के साथ ही चांद मटमैला दिखेगा।

साल 2020 में कुल चार चंद्र ग्रहण लगने हैं। इसमें पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लग चुका है। जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण आज लग रहा है। आगे इस साल 5 जुलाई और फिर 30 नवंबर को भी चंद्र ग्रहण लगेगा। ज्‍योतिषविदों के मुताबिक चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ख्‍याल रखना चाहिए। नकारात्‍म ऊर्जा के प्रभाव से बचने के लिए सामान्‍य तौर पर लोगों को सूतक के दौरान भगवान का ध्‍यान करना चाहिए। धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार ग्रहण के क्रम में मंत्रों का जप करने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।

chat bot
आपका साथी