Chandra Grahan 2021: इस साल लगेंगे 2 चंद्र ग्रहण, जानें- दिन, तारीख, समय और सूतक काल डीटेल में

Chandra Grahan 2021 इस साल कुल चार बार ग्रहण लगेगा। ज्‍योतिषिय गणना के मुताबिक वर्ष 2021 में दो बार सूर्यग्रहण और दो बार चंद्र ग्रहण लग रहा है। पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को और दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 04:43 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:42 AM (IST)
Chandra Grahan 2021: इस साल लगेंगे 2 चंद्र ग्रहण, जानें- दिन, तारीख, समय और सूतक काल डीटेल में
Chandra Grahan 2021: इस साल 26 मई और 19 नवंबर को दो बार चंद्र ग्रहण लगेगा।

रांची, जासं। Chandra Grahan 2021, Chandra Grahan 2021 Date इस साल कुल चार बार ग्रहण लगेगा। ज्‍योतिषिय गणना के मुताबिक वर्ष 2021 में दो बार सूर्यग्रहण और दो बार चंद्र ग्रहण लग रहा है। पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को और दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। विद्वानों की राय में इस साल लग रहे कुल 4 ग्रहण में से तीन को भारत में देखा जा सकेगा। यह प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष रूप से जनजीवन को प्रभावित करेगा। इन ग्रहणों से देश की दशा-दिशा भी बदलेगी। मानव जीवन पर इन ग्रहणों का खास प्रभाव परिलक्षित होगा।

वर्ष 2021 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। इन ग्रहणों की शुरुआत मई माह से होगी। दिसंबर तक ये ग्रहण लगते रहेंगे। इस साल के चार ग्रहण में से एक ग्रहण हम अपने देश में नहीं देख पाएंगे।

आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण की तारीखों के बारे में...

26 मई को लग रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण

वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लग रहा है। इस चंद्र ग्रहण को अपने देश भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और प्रशांत महासागर के क्षेत्र में आसानी से देखा जा सकेगा। भारत में ​य​​ह चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा, जबकि दुनिया के बाकी जगहों पर यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

19 नवंबर को लगेगा साल का आखिर चंद्र ग्रहण

वर्ष 2021 का दूसरा यानी आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लग रहा है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण अपने देश भारत, प्रशांत महासागरीय क्षेत्र, उत्तरी यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में सुगमतापूर्वक देखा जा सकेगा।

10 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

वर्ष 2021 में जून महीने की 10 तारीख को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा। इस सूर्य ग्रहण को अपने देश भारत, कनाडा, रूस, ग्रीनलैंड, यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में देखा जा सकेगा। 

4 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

वर्ष 2021 का दूसरा यानी इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लग रहा है। इस सूर्य ग्रहण को दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

chat bot
आपका साथी