नेशनल जूनियर महिला हाॅकी प्रतियोगिता 3 अप्रैल से, चंडीगढ़ की टीम पहुंची सिमडेगा

National Junior Womens Hockey Competition Simdega News सिमडेगा में चंडीगढ़ की टीम का भव्‍य स्‍वागत हुआ। जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप की प्रतियोगिता तीन से 12 अप्रैल तक होनी है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन व हॉकी संघ जुटे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 01:05 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 01:12 PM (IST)
नेशनल जूनियर महिला हाॅकी प्रतियोगिता 3 अप्रैल से, चंडीगढ़ की टीम पहुंची सिमडेगा
National Junior Women's Hockey Competition, Simdega News सिमडेगा पहुंची चंडीगढ़ की टीम।

सिमडेगा, जासं। National Junior Women's Hockey Competition, Simdega News आगामी  तीन अप्रैल से 11वें नेशनल जूनियर महिला हाॅकी चैंपियनशिप का आगाज होगा। इसी के मद्देनजर सिमडेगा में विभिन्न राज्यों से टीमें पंहुचना शुरू हो गई है। इधर मंगलवार को सिमडेगा में हाॅकी चंडीगढ़ की टीम पंहुची। सिमडेगा हाॅकी संघ ने मेहमान खिलाड़ियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। बस से खिलाड़ियों के उतरते के साथ गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया।

सभी के हाथों को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद सभी को चंदन टीका लगाकर फूल माला से स्वागत किया गया। सिमडेगा में स्वागत देख टीम के कोच शारिफ हुसैन बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि ऐसा स्वागत आज तक नहीं हुआ था। विदित हो कि राष्ट्रीय स्तर के इस चैंपियनशिप का उद्घाटन 3 अप्रैल को होगा। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष डाॅ. नरेंद्र ध्रुव पात्रा होंगे। चैंपियनशिप का समापन आगामी 12 अप्रैल को होगा।

सिमडेगा में जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप की प्रतियोगिता तीन से 12 अप्रैल तक होनी है। इसमें 28 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन व हॉकी संघ जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी