पश्चिमी विक्षोभ के टर्फ लाइन के कारण झारखंड के कई हिस्सों में आज तेज हवा और वज्रपात के साथ होगी बारिश

Jharkhand Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बिहार से छत्तीसगढ़ तक झारखंड से होते हुए पश्चिमी विक्षोभ का एक टर्फ लाइन फैला हुआ है। ये टर्फ लाइन समुद्र चल से 0.9 किमी उपर है। इसका असर राज्य में बुधवार को भी देखने के लिए मिलेगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 08:15 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 08:15 AM (IST)
पश्चिमी विक्षोभ के टर्फ लाइन के कारण झारखंड के कई हिस्सों में आज तेज हवा और वज्रपात के साथ होगी बारिश
झारखंड के कई हिस्सों में आज तेज हवा और वज्रपात के साथ होगी बारिश। जागरण

रांची, जासं । मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बिहार से छत्तीसगढ़ तक झारखंड से होते हुए पश्चिमी विक्षोभ का एक टर्फ लाइन फैला हुआ है। ये टर्फ लाइन समुद्र चल से 0.9 किमी उपर है। इसका असर राज्य में बुधवार को भी देखने के लिए मिलेगा। इसके कारण 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि राज्य में हो रही वज्रपात प्री मानसून वज्रपात है, जो हर वर्ष मई मध्य में मानसून के आने से पहले होती है। हालांकि 21 मई से राज्य में मौसम सामान्य रूप से साफ रहने की संभावना है।

राजधानी रांची में मंगलवार को दिन में लोगों की तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं शाम में राजधानी के बाहरी इलाकों के साथ राज्य के कई जिलों में तेज हवा वज्रपात के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि देश के कई राज्य में तबाही मचा रहे चक्रवाती तूफान टाक्टे का असर असर राज्य में बहुत कम है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश मेदिनीनगर में 59 मिमी रिकार्ड की गयी। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान हजारीबाग में 23.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची        37.6            24.4

जमशेदपुर    39.6            27.4

मेदिनीनगर    37.2            26.8

chat bot
आपका साथी