Chaitra Navratri: कलश स्थापना के साथ शुरू होगी चैती दुर्गा पूजा, भव्‍य शोभायात्रा की तैयारी

Ranchi Jharkhand News श्रीराम सेना पूरे हर्षोल्लास से रांची में रामनवमी का त्यौहार मनाएगी। इस दौरान शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 501 महिलाएं शामिल होंगी। शोभायात्रा के लिए महिलाओं को श्रीराम सेना की तरफ से चुनरी भेंट की जाएगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 02:29 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 02:32 PM (IST)
Chaitra Navratri: कलश स्थापना के साथ शुरू होगी चैती दुर्गा पूजा, भव्‍य शोभायात्रा की तैयारी
Chaitra Navratri 2021 शोभायात्रा के लिए महिलाओं को श्रीराम सेना की तरफ से चुनरी भेंट की जाएगी।

रांची, जासं। Chaitra Navratri 2021 श्रीराम सेना की ओर से चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी का त्यौहार भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है। संगठन की ओर से दुर्गा पूजा समिति का प्रचार वाहन आगामी तीन अप्रैल से पूरे रांची शहर में भ्रमण करेगा। चैती दुर्गा पूजा हिंदू नव वर्ष 13 अप्रैल से कलश स्थापना के साथ प्रारंभ होगा। 22 अप्रैल को दुर्गा मां की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में 501 महिलाएं भाग लेंगी। महिलाओं को श्रीराम सेना की तरफ से चुनरी भेंट की जाएगी। सेना की तरफ से कमेटी का विस्तार किया गया है।

इसमें शंकर महतो, आनंद केसरी, एसके सिंह, श्रीवर्धन, हरिओम चौधरी, मंटू लाल, अमर केसरी को संरक्षक, विकास जायसवाल को अध्यक्ष, पंकज साहू शुभम, संदीप घोष को उपाध्यक्ष, समीर सिंह को सचिव, आशीष कुमार संतोष महतो सुदीप घोष को सह सचिव, दीपेश पाठक, निखिल राणा को रामनवमी प्रभारी, नीरज सिंह, रवि राव, विष्णु शर्मा, बिट्टू शर्मा, अनूप शर्मा को मेला प्रभारी, राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार सोनू कुमार को सह कोषाध्यक्ष, अखिलेश प्रसाद को मीडिया प्रभारी, मुकेश चौधरी शेखर चौधरी को पूजा प्रभारी, धर्मवीर राजू, जीतू मुकेश, बबलू ,सोनू, मुन्ना को सदस्य बनाया गया है। संगठन ने श्री राम सेना चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी पूजा लोअर चुटिया हाइटेंशन की पुरानी कमेटी को सर्वसम्मति से भंग कर नई कमेटी का गठन किया।

chat bot
आपका साथी