उत्तराखंड की सरकार गिराने के नाम पर ब्लैकमेल करने का आरोपित गिरफ्तार

रांची के कोर्ट से जारी है वारंट, 24 नवंबर को हाजिर होने का है आदेश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 07:37 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 07:37 AM (IST)
उत्तराखंड की सरकार गिराने के नाम पर ब्लैकमेल करने का आरोपित गिरफ्तार
उत्तराखंड की सरकार गिराने के नाम पर ब्लैकमेल करने का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रांची : उत्तराखंड सरकार गिराने के लिए सबूत मांगने और ब्लैमेलिंग के मामले के आरोपित समाचार प्लस चैनल के मालिक उमेश कुमार शर्मा को देहरादून में गिरफ्तार कर रांची लाया जा रहा है। देहरादून की पुलिस उसे लेकर रांची के लिए रवाना हो गई है।

उत्तराखंड के कद्दावर नेताओं और नौकरशाहों का स्टिंग कर ब्लैकमेल करने की साजिश के आरोप में उमेश कुमार पर देहरादून के राजपुर थाने में 11 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में उसे 28 अक्टूबर को गाजियाबाद स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। 29 अक्टूबर को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इस बीच देहरादून पुलिस ने रिमांड लेकर उमेश से पूछताछ भी की, लेकिन कोई खास जानकारी पुलिस को नहीं मिली। उसने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पासवर्ड तक को बताने से इन्कार कर दिया। शुक्रवार को उमेश की अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत से सशर्त जमानत मंजूर हो गई थी, लेकिन रांची कोर्ट से उमेश के खिलाफ वारंट जारी होने के चलते जेल प्रशासन की ओर से उसे रिहा नहीं किया गया। शुक्रवार देर रात ही उमेश को दो सब इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबलों के साथ रांची के लिए रवाना कर दिया गया। अरगोड़ा थाने में दर्ज है मामला उत्तराखंड सरकार गिराने, ब्लैकमेल करने और धमकी देने के आरोप में रांची के अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज है। उसके खिलाफ कडरू निवासी अमृतेश सिंह चौहान ने जबरन सबूत मांगने और धमकी देने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दर्ज प्राथमिकी में अमृतेश ने बताया है कि उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से अच्छे संबंध है। इस वजह से उन्हें समाचार प्लस चैनल के मालिक बताकर उमेश कुमार शर्मा ने कॉल किया था। वाट्सएप्प कॉल व मैसेज भेजकर अमृतेश को लोकतांत्रिक सरकार गिराने के लिए गुप्त जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा गया। उमेश कुमार ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर ईडी के झूठे केस में फंसा दूंगा। दिल्ली या देहरादून जाकर मिलने का दबाव बनाया। पत्‍‌नी द्वारा कॉल उठाए जाने पर पत्‍‌नी को भी धमकी दी गई।

अमृतेश सिंह ने बताया कि वे प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष हैं। उत्तराखंड से बेहतर रिश्ता होने की वजह से उनका गलत इस्तेमाल की साजिश रची गई है। इस वजह से उमेश उन्हे ब्लैकमेल कर रहा है।

chat bot
आपका साथी