Oxygen Plant: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में ऑक्‍सीजन प्‍लांट का किया उद्घाटन

Oxygen Plant in Jharkhand Hindi Samachar झारखंड का खूंटी जिला ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाला पहला जिला बना। खूंटी में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए एमसीएच में सांसद निधि से प्लांट लगा। मुंडा ने कहा कि वे राज्य के लिए कुछ और स्वास्थ्य उपकरण जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 05:35 PM (IST)
Oxygen Plant: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में ऑक्‍सीजन प्‍लांट का किया उद्घाटन
Oxygen Plant in Jharkhand, Hindi Samachar अर्जुन मुंडा ने ऑनलाइन उद्घाटन किया।

खूंटी, जासं। Oxygen Plant in Jharkhand, Hindi Samachar कोरोना महामारी के समय झारखंड में ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाला खूंटी पहला जिला बना। खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ऑक्सीजन की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से रविवार को नई दिल्ली से ऑनलाइन ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। रिकॉर्ड समय में प्लांट की स्थापना के लिए उन्होंने खूंटी जिला प्रशासन को बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री ने अपने सांसद निधि से जिला मुख्यालय स्थित मातृ शिशु अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया है।

ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता पांच हजार लीटर प्रति घंटे की है। साथ ही इसके अधिष्ठापन से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का बेहतर चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित हो सकेगा। अस्पताल में सभी ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड व 10 आइसीयू बेड व अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि संक्रमित मरीजों को समय पर स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक सफल कदम होगा। केंद्रीय मंत्री ने जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने, ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइपलाइन लगाने व ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने के लिए अपने सांसद निधि से पचास लाख रुपये उपायुक्त को दिए हैं।

अपने निर्वाचन क्षेत्र के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के लिए पांच हजार ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कर रहे हैं। बहुत जल्द ऑक्सीजन सिलिंडर रियाद से झारखंड पहुंचेगा। उन्होंने मातृ शिशु अस्पताल में ऑक्सिजन प्लांट का उदघाटन करने के बाद कहा कि देश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री दिल्ली से ही झारखंड के लिए भी व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे राज्य के लिए कुछ और स्वास्थ्य उपकरण जुटाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। बहुत जल्द ही राज्य की जनता के लिए वे स्वास्थ्य उपकरणों की व्यवस्था करेंगे।

chat bot
आपका साथी