JMM Central Convention : झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय महाधिवेशन 18 दिसंबर को रांची में

JMM Central Convention झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) का केंद्रीय महाधिवेशन(Central Convention) 18 दिसंबर को रांची में आयोजित किया जाएगा। ये महाधिवेशन सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के निगरानी में होगा। समितियों के संगठन में महत्वपूर्ण और वरिष्ठ विधायकों और नेताओं को जगह दी गई है।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 02:37 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 02:37 PM (IST)
JMM Central Convention : झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय महाधिवेशन 18 दिसंबर को रांची में
JMM Central Convention : झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय महाधिवेशन 18 दिसंबर को रांची में

रांची जासं। JMM Central Convention : झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) का केंद्रीय महाधिवेशन(Central Convention) 18 दिसंबर को रांची में आयोजित किया जाएगा। महाधिवेशन को लेकर अभी से ही तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। संविधान संशोधन और राजनीतिक प्रतिवेदन के साथ-साथ संगठन के आगामी कार्यक्रम तय करने के लिए समितियों का गठन भी किया गया है। सभी समितियों के संयोजक कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन(Hemant Soren) होंगे। ये महाधिवेशन सीएम के निगरानी में  होगा। इसकी जानकारी महासचिव विनोद पांडेय(Vinod Pandey) ने सूची जारी कर की हैं। जारी सूची के अनुसार समितियों के संगठन में महत्वपूर्ण और वरिष्ठ विधायकों और नेताओं को जगह दी गई है।

राकेश पासवान झारखंड मुक्ति मोर्चा से निष्कासित :

पलामू के राकेश पासवान को झारखंड मुक्ति मोर्चा से निष्कासित कर दिया गया है। केंद्रीय समिति के सदस्य थे राकेश पासवान कोअनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पलामू जिला समिति ने इसके लिए अनुशंसा की थी।

chat bot
आपका साथी