DAV हेहल के विद्यार्थियों का CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्‍ट प्रदर्शन, दो छात्रों ने लाया 99% अंक

CBSE Result Update Jharkhand News सीबीएसई की परीक्षा में डीएवी हेहल के 457 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इसमें शत-प्रतिशत परिणाम के साथ सारे विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के प्राचार्य व निदेशक ने सभी को बधाई दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:48 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:32 PM (IST)
DAV हेहल के विद्यार्थियों का CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्‍ट प्रदर्शन, दो छात्रों ने लाया 99% अंक
CBSE Result Update, Jharkhand News सीबीएसई की परीक्षा में डीएवी हेहल के 457 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।

रांची, जासं। सीबीएसई द्वारा दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल, रांची के विद्यार्थियों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आशातीत प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है। इस परीक्षा में 457 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इसमें शत-प्रतिशत परिणाम के साथ सारे विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में प्रथम स्थान वंश कुक्कर एवं अमन कुमार 99% एवं द्वतीय स्थान कुमार सौरव एवं जया कुमारी 98.8% व तृतीय स्थान अभिज्ञान श्रीवास्तव 98% लाकर प्राप्त किया। डीएवी हेहल के छात्र वंश कक्कड़ और अमन कुमार को 99 प्रतिशत अंक आए हैं। दोनों स्कूल के टॉपर बने।

प्रतिशत के हिसाब से विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम

95% से ऊपर 34 विद्यार्थी

90% से ऊपर 114 विद्यार्थी

75% से ऊपर 359 विद्यार्थी

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निदेशक जेपी सूर ने बधाई दी और कहा कि डीएवी हेहल उत्तरोत्तर प्रगति कर अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए झारखंड में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विषम क्यों न हों, डीएवी उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए सदा उद्यत रहता है। विद्यार्थी अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार ही अगली कक्षा में विषयों का चयन कर प्रवेश लें।

सीबीएसई 10वीं टॉपर लिस्ट रांची

टॉपर                     अंक        स्कूल

आर्शिया हुसैन            99.6       डीपीएस

श्रेया भास्कर             99.6        डीपीएस

संदीपा सरकार           99.4       जेवीएम श्यामली

वैभव राज               99.4         जेवीएम श्यामली

धृति बर्णवाल            99.4        डीपीएस

स्निग्धा सौम्या           99.4         डीपीएस

शुभम प्रतीक            99.4         डीपीएस

नित्या सिंह              99.4          डीएवी बरियातू

प्रगति पांडे              99.2          डीएवी बरियातू

मो. अभानुल हक       99.2        डीपीएस

अजीत कुमार           99.2         ब्रिजफोर्ड

वंश कुक्कड़              99         डीएवी हेहल

अमन कुमार              99         डीएवी हेहल

राहुल शर्मा                99         ऑक्सफोर्ड

त्रिदिशा सिकदर           99        ऑक्सफोर्ड

chat bot
आपका साथी