CBSE 12th Result 2021: CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, यहां देखें cbse.gov.in

सीबीएसई 12वीं के छात्रों के इंतजार खत्म हो गया है। अब से कुछ ही देर पहले सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। देशभर से 2021 के लिए 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:54 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 02:14 PM (IST)
CBSE 12th Result 2021: CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, यहां देखें cbse.gov.in
CBSE Board 12th Result 2021: सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित। जागरण

रांची, जासं । सीबीएसई 12वीं के छात्रों के इंतजार खत्म हो गया है। अब से कुछ ही देर पहले सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। देशभर से 2021 के लिए 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। छात्र सीबीएसई के अधिकारिक वेवसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। जिसके बाद अब नतीजे जारी किए गए।

सीबीएसई के रांची कोऑर्डिनेटर तथा डीपीएस के प्राचार्य राम सिंह ने बताया कि परिणामों को लेकर सुबह से ही छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों में भारी उत्साह था। इस बार बच्चों का परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद है। कोरोना के कारण इस बार सीबीएसई की परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकीं। छात्रों के पूर्व परीक्षा परिणाम के आधार पर 12वीं के परिणाम जारी किए जा रहे हैं।

कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष बच्चों का रिजल्ट बिना परीक्षा लिए जारी किया जा रहा है। इसमें स्कूलों के द्वारा इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 12वीं की परीक्षा में पास परसेंटेज पिछले वर्ष की अपेक्षा थोड़ा बेहतर होगा। इसके साथ ही ओवर ऑल परसेंट भी बढ़ने की संभावना है। स्कूलों के द्वारा सीबीएसई ने इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर बनाई गयी रिजल्ट को 22 जुलाई पर बोर्ड के पास जमा करना था। मगर विभिन्न कारणों की वजह से इस डेटलाइन को आगे बढ़ाकर 25 जुलाई शाम पांच बजे तक कर दिया गया। इसके ठीक पांच दिनों के बाद बोर्ड के द्वारा रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

झारखंड के 60 हजार बच्चों की लगी है निगाहें

सीबीएसई के रांची के कार्डिनेटर डॉ राम सिंह ने बताया कि पूरे झारखंड में 60 हजार बच्चों के 12वीं का परिणाम आज जारी किया जा रहा है। रांची के करीब साढ़े दस हजार बच्चों आज रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण की पहली लहर के बीच जारी वर्ष 2020 के बारहवीं के परीक्षा में 88.78 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। पिछले वर्ष परीक्षा में राजधानी रांची से 5200 छात्र शामिल हुए थे। वहीं झारखंड के 23 हजार छात्रों का रिजल्‍ट इस बार सुधरा था। उनकी परीक्षा 15 फरवरी से 30 मार्च के बीच ली गई थी। वर्ष 2019 में मुकाबले 2020 में 5.38 फीसद अधिक छात्रों ने सफलता अर्जित की थी। वर्ष 2019 में जहां इस परीक्षा में 83.4 फीसद छात्र सफल हुए थे।

छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) देख सकते हैं। रिजल्ट वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CBSE 12th Board Result 2021 लिखा हो।

अपना रोल नंबर और मांगी जा रही जानकारी दर्ज करें।

आपका CBSE 12th Board Result 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

यहां से CBSE 12th Board Result 2021 डाउनलोड करें।

chat bot
आपका साथी