CBSE 12th Exam: 12वीं की परीक्षा का बदला पैटर्न, अब पूछे जाएंगे केस आधारित प्रश्न

CBSE 12th Exam वर्ष 2021 में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में प्रश्नपत्रों के पैटर्न में बदलाव किया गया है। कोरोना के कारण पहले ही सिलेबस को छोटा किया जा चुका है। इसका सैंपल बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 02:27 PM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 05:03 PM (IST)
CBSE 12th Exam: 12वीं की परीक्षा का बदला पैटर्न, अब पूछे जाएंगे केस आधारित प्रश्न
यह वर्ष 2021 की परीक्षा से लागू होगा।

रांची, [प्रणय कुमार सिंह]। कोरोना के कारण सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सीबीएसई ने 12वीं का सिलेबस छोटा करने के बाद अब प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया है। वर्ष 2021 की 12वीं की परीक्षा बदले हुए पैटर्न पर होगी। सीबीएसई ने बदले पैटर्न के अुनसार सैंपल पेपर व मार्किंग स्कीम अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 12वीं के मुख्य विषय गणित, फिजिक्स व केमिस्ट्री में पहली बार केस बेस्ड व रिजन असेरसन टाइप बेस्ड प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए पैसेज दिए जाएंगे। ऐसे प्रश्न एक-एक अंक के होंगे। इसके अलावा इस बार किसी पेपर में प्रश्नों की संख्या बढ़ाई तो किसी में घटाई गई है।

गणित : एक-एक अंक के 18 प्रश्न

12वीं के गणित में पहले 40 सवाल होते थे। वहीं अब 38 प्रश्न ही होंगे। पहले एक, दो, चार व छह अंकों के प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन वर्ष 2021 की परीक्षा में एक-एक अंक के 18, दो-दो अंकों के 10, तीन-तीन अंकों के 7 व पांच-पांच अंकों के 3 सवाल होंगे। एक अंक वाले 18 प्रश्नों में दो केस स्टडी होंगे। प्रत्येक केस स्टडी पर पांच-पांच प्रश्न होंगे जिसमें से चार-चार हल करना है। ये बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसके अलावा 16 प्रश्न वेरी शार्ट आंसर वाले होंगे। गणित में पहले की तरह कुल 80 अंकों के ही सवाल होंगे।

फिजिक्स : प्रश्नों की संख्या घटी, 33 होंगे

फिजिक्स में वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे पहले 37 प्रश्न होते थे। परीक्षा में एक-एक अंकों के 16 प्रश्न होंगे। इसमें 10 प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या वाक्य में देना है। इसके बाद चार प्रश्न एसरसन रिजनिंग से होंगे। दो प्रश्न केस बेस्ड होंगे। दोनों केस से 5-5 प्रश्न होंगे जिसमें से 4-4 का जवाब देना है। इसके बाद दो-दो अंकों के 9 प्रश्न, तीन-तीन अंकों के 5 व पांच-पांच अंकों के 3 प्रश्न पूछे जाएंगे। बीते वर्ष दो-दो व तीन-तीन अंकों के 7-7 प्रश्न तथा पांच-पांच अंकों के तीन प्रश्न थे।

केमिस्ट्री : पूछे जाएंगे 33 प्रश्न

वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में केमिस्ट्री में 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे पहले 26 प्रश्न पूछे जाते थे। 33 प्रश्नों में 16 प्रश्न एक-एक अंक के, 9 प्रश्न दो-दो अंक के, 5 प्रश्न तीन-तीन अंकों के व 3 प्रश्न पांच-पांच अंकों के होंगे। एक-एक अंक वाले प्रश्नों में आठ केस बेस्ड व चार एसरसन रीजनिंग के प्रश्न होंगे।

डीएवी बरियातू के गणित के शिक्षक पीसी रिंकू ने कहा कि केस बेस्ड सवालों को हल करने के लिए कंसेप्ट क्लियर होना जरूरी है। छात्रों को राइटिंग स्किल भी ठीक करनी होगी। कई सवाल ऐसे हैं जो पहले चार अंकों के पूछे जाते थे, लेकिन अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षा में दो अंकों में ही वे सवाल होंगे। इसलिए स्टेप को समझना होगा। थ्योरी को प्रैक्टिकल एप्लीकेशन से जोडऩा होगा। फार्मूले में कंडीशन को समझना है। केस बेस्ड सवालों के लिए मैक्सिमा-मिनिमा, प्रोबेबिलिटी पर फोकस कर सकते हैं।

फिजिक्स के शिक्षक स्वदेश बंदोपध्याय ने कहा कि केस स्टडी व एसरसन रिजनिंग के लिए आप्टिक्स, मैग्नेटिक इफेक्ट आफ करेंट एंड एसी, इलेक्ट्रोस्टेटिक्स को विस्तार से पढ़ें। कांसेप्ट बनाएं। ऐसे प्रश्न वहीं से पूछे जाएंगे जहां छात्र अधिक कंफ्यूज्ड होते हैं। केमिस्ट्री के शिक्षक सतीश कुमार सिंह ने कहा कि केस व एसेरसन वाले प्रश्नों से घबराएं नहीं। प्रैक्टिकल एप्रोच अपनाना पड़ेगा। वर्तमान घटनाक्रम पर नजर रखनी होगी। कोरोना लक्षण में प्रयोग की जानेवाली दवाईयां, सैनिटाइजर में केमिकल आदि की जानकारी रखें।

जेईई में पूछे जाते हैं केस बेस्ड प्रश्न

शिक्षकों ने कहा कि केस बेस्ड व एसेरसन रिजनिंग प्रतियोगी परीक्षाओं में फिट करने के लिए जरूरी था। अब छात्रों को स्कूल से ही कंपीटिशन के लिए तैयार करना है। मेडिकल व जेईई परीक्षाओं में ऐसे प्रश्न होते हैं।

'सीबीएसई ने वेबसाइट पर सैंपल पेपर व मार्किंग स्कीम को अपलोड कर दिया है। सबसे पहले शिक्षक इसका ठीक से अध्ययन कर लें। प्रश्नों का पैटर्न बदला है। उसी अनुरुप तैयारी कराएं।' -डा. मनोहर लाल, सिटी को-आर्डिनेटर, सीबीएसई।

chat bot
आपका साथी