सीबीएसई 10वीं रिजल्ट :: टूटे हुए सेकेंड हैंड मोबाइल से की पढ़ाई, पास की बोर्ड परीक्षा

जासं रांची आर्थिक तंगी के बीच डीएवी हेहल के एक छात्र आदित्य कुमार सिंह ने 97.2 प्रतिशत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 06:30 AM (IST)
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट :: टूटे हुए सेकेंड हैंड मोबाइल से की पढ़ाई, पास की बोर्ड परीक्षा
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट :: टूटे हुए सेकेंड हैंड मोबाइल से की पढ़ाई, पास की बोर्ड परीक्षा

जासं, रांची : आर्थिक तंगी के बीच डीएवी हेहल के एक छात्र आदित्य कुमार सिंह ने 97.2 प्रतिशत लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। भले ही वो टॉप रैंक से कुछ कदम पीछे रह गया हो, लेकिन कम संसाधनों के बीच अपनी लगन व मेहनत से सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया। कोरोना महामारी के बीच ऑनलाइन क्लास के लिए उनके पास सिर्फ एक मोबाइल की व्यवस्था थी, जिसमें उसे और उसके भाई को क्लास करनी होती थी। आदित्य बताते हैं कि शुरुआत में यह काफी कठिन था। एक ही समय एक मोबाइल पर दो-दो क्लास करना मुश्किल था। घर में दो मोबाइल तक की व्यवस्था नहीं थी, जिससे परेशानी बढ़ती गई।

इस बीच बोर्ड परीक्षा की तिथि नजदीक आ रही थी। इससे पहले प्री बोर्ड परीक्षा हुई, जिसमें उसे अच्छे अंक मिले, हालांकि बोर्ड की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं हुई। आदित्य ने बताया के कई महीने बाद उनके पिता संजय कुमार सिंह ने किसी तरह एक सेकेंड हैंड मोबाइल की व्यवस्था की, हालांकि उसका स्क्रीन भी टूटा मिला। आदित्य ने इसी के सहारे अपनी पढ़ाई पूरी की।

आदित्य बताते हैं कि उनके पिता एक साधारण कर्मी हैं, जो एक निजी संस्था में काम करते हैं। वहां उनकी इतनी कमाई नहीं है कि वे नया मोबाइल ले सकें। जबकि बोर्ड परीक्षा को लेकर उनके पिता ने अपनी हिम्मत से काफी कुछ किया और आदित्य ने उन्हें निराश नहीं किया। आगे अब आदित्य इंजीनियरिग की पढ़ाई करना चाहता है, जिसके लिए उसने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल आदित्य डीएवी हेहल में ही साइंस संकाय में अपना नामांकन करवाया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के प्राचार्य ने उनकी कई बार मदद की है, लेट फीस देने पर लगने वाले फाइन को माफ भी किया है।

chat bot
आपका साथी