Coal India धनबाद के क्षेत्रीय आयुक्‍त के खिलाफ CBI ने दर्ज की प्राथमिकी, 1 करोड़ अवैध निकासी का है आरोप

Dhanbad Regional Commissioner of Coal India कोल इंडिया के तत्कालीन धनबाद क्षेत्रीय आयुक्त राजू प्रसाद पर 1.15 करोड़ की अवैध निकासी का आरोप है। सीबीआइ ने पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह प्राथमिकी धनबाद में की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 10:41 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:00 PM (IST)
Coal India धनबाद के क्षेत्रीय आयुक्‍त के खिलाफ CBI ने दर्ज की प्राथमिकी, 1 करोड़ अवैध निकासी का है आरोप
जाली कागजात से पैसों की निकासी की।

रांची, राज्य ब्यूरो। कोल इंडिया धनबाद के तत्कालीन क्षेत्रीय आयुक्त राजू प्रसाद सहित पांच नामजद आरोपितों पर 12 कोयला कर्मियों के प्रोविडेंड फंड व पेंशन एरियर की कुल राशि एक करोड़, 15 लाख 17 हजार, 967 रुपये की अवैध निकासी का आरोप लगा है। इस मामले में सीबीआइ के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोलकाता में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जालसाजी के अन्य आरोपितों में विभाग से जुड़े वद्र्धमान के विश्वजीत मुखर्जी, अंजली मिश्रा, रमेंद्र नाथ भट्टाचार्या, गोविंद कुमार श्रीवास्तव व अन्य अज्ञात शामिल हैं।

यह प्राथमिकी धनबाद के कोल माइंस प्रोविडेंट फंड आर्गेनाइजेशन के मुख्य निगरानी अधिकारी आरके अग्रवाल की शिकायत पर दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने जालसाजी कर 12 पीडि़तों के प्रोविडेंट फंड सेटलमेंट व पेंशन एरियर की राशि की निकासी कर ली है। इसके लिए ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के जाली कागजात को आधार बनाया है।

chat bot
आपका साथी