लोहरदगा में बोलेरो से पशु तस्‍करी, वाहन खराब हुआ तो भागे तस्‍कर Lohardaga News

Lohardaga Jharkhand News लोहरदगा में पांच पशुओं से लदा बोलेरो वाहन पकड़ाया है। वाहन खराब होने पर पशु तस्करी का खुलासा हुआ है। तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। शहर के मिशन चौक से पांच पशुओं से लदे वाहन को सदर थाना पुलिस ने जब्त किया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:03 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:13 AM (IST)
लोहरदगा में बोलेरो से पशु तस्‍करी, वाहन खराब हुआ तो भागे तस्‍कर Lohardaga News
लोहरदगा में बोलेरो वाहन में बरामद किए गए पशु। जागरण

लोहरदगा, जासं। Lohardaga Jharkhand News लोहरदगा में पशु तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पशु तस्कर पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर नए-नए तरीके से पशुओं की तस्करी कर रहे हैं। पशु तस्करी के लिए छोटे-बड़े वाहनों का उपयोग के साथ अब बोलेरो वाहन से भी पशु तस्करी की जा रही है। इसका खुलासा रविवार को उस समय हुआ जब शहर के मिशन चौक के पास बोलेरो वाहन संख्या जेएच01एएन-0005 खराब हो गई। वाहन खराब होने से उस पर सवार पशु तस्कर के साथ वाहन चालक बीच रास्ते में वाहन को छोड़कर अचानक से फरार हो गया।

काफी देर तक उक्त बोलेरो वाहन के सड़क पर खड़ा रहने के बाद स्थानीय लोग को कुछ अंदेशा हुआ। इसके बाद वाहन के पास जाकर लोगों ने देखा तो सभी अचंभित रह गए। उक्त वाहन से पशुओं की तस्करी की जा रही थी। मामले की सूचना तत्काल सदर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस वाहन को जब्त कर सदर थाना ले गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस ने उक्त बोलेरो से सभी मवेशी को बाहर निकाला। इसमें 3 मवेशी स्वस्थ और दो मवेशी अस्वस्थ मिले हैं। बता दें कि इससे पूर्व कुडू थाना क्षेत्र में टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर पशु तस्करी के मामले का खुलासा हुआ था।

chat bot
आपका साथी