दुष्‍कर्म मामले को लेकर थाना पहुंचे 35 जूनियर डॉक्टरों पर लॉकडाउन उल्लंघन का केस

Jharkhand. रिम्स की जूनियर रेजिडेंट से दुष्कर्म मामले को लेकर डॉक्टर आंदोलित थे। आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उग्र रवैया देख बरियातू पुलिस ने कार्रवाई की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:20 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:20 AM (IST)
दुष्‍कर्म मामले को लेकर थाना पहुंचे 35 जूनियर डॉक्टरों पर लॉकडाउन उल्लंघन का केस
दुष्‍कर्म मामले को लेकर थाना पहुंचे 35 जूनियर डॉक्टरों पर लॉकडाउन उल्लंघन का केस

रांची, राज्य ब्यूरो। रिम्स की जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर के साथ सीनियर द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले का विरोध कर रहे और पुलिस पर कार्रवाई का दबाब बना रहे 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस ने लॉकडाउन  उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। ये सभी जूनियर डॉक्टर अपनी सहकर्मी के साथ हुई दुष्कर्म की कोशिश को लेकर दो दिनों से आंदोलित हैं। शनिवार को भी ये आरोपित की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरियातू थाना पहुंचे थे।

दो दिन पहले रिम्स की एक जूनियर रेजिडेंट ने बरियातू थाने में दुष्कर्म की कोशिश के मामले में वहीं के सीनियर डॉक्टर अरुण कुमार मौर्या के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब तक आरोपित डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो पाने को लेकर आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों ने बरियातू थाने में हंगामा किया था। इसके बाद  बरियातू पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इधर बरियातू पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म के प्रयास के आरोपित डॉक्टर को जवाब देने के लिए नियमानुसार नोटिस भेजा गया है। जवाब की समीक्षा के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी