Jharkhand: रांची में मैकेनिक की धारदार हथियार से मारकर बेरहमी से हत्या

रांची-खूंटी रोड के एंसरेली चौक के समीप ऑटो गैरेज में मेकैनिक का काम करने वाले बिहारी नामक युवक की धारदार हथियार से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। देर रात सोते समय निर्मम तरीके से उसकी हत्या की गई।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 09:03 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 09:07 AM (IST)
Jharkhand: रांची में मैकेनिक की धारदार हथियार से मारकर बेरहमी से हत्या
रांची में कार मिस्त्री की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस। जागरण

रांची/तुपुदाना, जासं । रांची-खूंटी रोड के एंसरेली चौक के समीप ऑटो गैरेज में मेकैनिक का काम करने वाले बिहारी नामक युवक की धारदार हथियार से मारकर  बेरहमी से हत्या कर दी गई। देर रात सोते समय निर्मम तरीके से उसकी हत्या की गई। बिहारी रांची-खूंटी रोड में सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर ऑटो मिस्त्री का काम पिछले 10 वर्ष से करता आ रहा था। उसका नाम बिहारी बिहार से आने की वजह से लोग बिहारी ही पुकारते थे। उसके माता-पिता भी नहीं है, यहां दिनभर ऑटो एवं अन्य गाड़ियों का मरम्मत वगैरह का काम करता था।

रात में अपने झोपड़ी में ही सो जाता था। आसपास के होटल में वह खाना खाता था। उसे शराब और गांजा पीने की लत थी। लेकिन बेहद सीधा साधा था किसी से भी लड़ाई झगड़ा नहीं था। बुधवार की सुबह झोपड़ी के पीछे उसका शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुपुदाना ओपी को दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर रही है। उसके परिजनों के विषय में भी जनाकारी ली जा रही है।  फिलहाल हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी