Jharkhand Crime: रांची में प्रेमिका को कॉल कर जंगल बुलाया, गला घोंटकर कर हत्या, धराया

Jharkhand Crime रांची पुलिस ने सिकिदीरी थाना क्षेत्र में सुरोधनी कुमारी की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। सुरोधनी का हत्यारा उसका प्रेमी ही निकला। शादी होने के बाद सुरोधनी ने अपने प्रेमी मालिया बेदिया पर शादी का दबाव बनाया। प्रेमी ने उसे जंगल में बुलाकर हत्या कर दी।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:37 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:37 AM (IST)
Jharkhand Crime: रांची में प्रेमिका को कॉल कर जंगल बुलाया, गला घोंटकर कर हत्या, धराया
मिलने के लिए जंगल में बुलाया और गला दबाव कर हत्या कर दी।

रांची, जासं। रांची पुलिस ने सिकिदीरी थाना क्षेत्र में सुरोधनी कुमारी की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। सुरोधनी का हत्यारा उसका प्रेमी ही निकला। शादी होने के बाद सुरोधनी ने अपने प्रेमी मालिया बेदिया पर शादी का दबाव बनाया। प्रेमी ने उसे मिलने के लिए जंगल में बुलाया और गला दबाव कर सुरोधनी की हत्या कर दी। इसका खुलासा रांची पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस ने आरोपी मालिया बेदिया को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मालिया ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष अपना जुर्म भी स्वीकार किया है।

कॉल डिटेल के आधार पर आरोपित गिरफ्तार

पूरे मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सिल्ली डीएसपी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मालिया जामुनटोली इलाके का रहने वाला है। सुरोधनी कुमारी और मालिया बेदिया के बीच काफी अरसे से प्रेम प्रसंग था। बातचीत करने के लिए आरोपित ने उसे एक फोन भी खरीदकर दिया था। इसी बीच सुरोधनी की शादी हो गई। इस बात को लेकर वह सुरोधनी से गुस्से में ही रहता था। बातचीत भी कम किया करता था।

शादी की, इसी लिए मार डाला 

आरोपित मालिया ने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका सुरोधनी ने शादी कर ली थी। कुछ दिन पहले वह सिकिदिरी थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके आई थी। उसने उसे एक जंगल में मिलने के लिए बुलाया। 20 जुलाई को सुरोधनी उससे मिलने के लिए उस जंगल में आई। सुरोधनी उसे शादी का प्रस्ताव दिया। कहा कि उसके लिए वह अपने पति को भी छोड़ देगी। मगर उसने इंकार कर दिया। उससे कहा कि जब वह उसकी नहीं हुई तो दूसरे की भी होने नहीं देगा। उसके लिए वह खुद मर जाएगा या फिर उसे (प्रेमिका) ही मार देगा। इस बात को दोनो के बीच बकझक हुई। इसी दौरान आरोपी ने दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी