CAA Support: रांची में आज नागरिक मंच निकालेगा तिरंगा यात्रा, आज गुमला बंद

CAA Support नागरिक संशोधन विधयेक समर्थकों पर पड़ोसी जिला लोहरदगा में हुए हमले के खिलाफ विहिप की गुमला शाखा ने शनिवार को गुमला बंद का आह्वन किया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 07:43 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 10:33 AM (IST)
CAA Support: रांची में आज नागरिक मंच निकालेगा तिरंगा यात्रा, आज गुमला बंद
CAA Support: रांची में आज नागरिक मंच निकालेगा तिरंगा यात्रा, आज गुमला बंद

रांची, जासं। CAA Support राजधानी रांची में नागरिक एकता मंच की ओर से शनिवार दोपहर 3:30 बजे 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा CAA के समर्थन में निकाला जायेगा। यह यात्रा छोटा नागपुर स्कूल पीएचडी चौक मेडिका हॉस्पिटल के पास से शुरू होगा एवं बरियातू हाउसिंग कॉलोनी चौक स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति के पास समाप्त होगा।

सीएए समर्थकों पर हमले के विरोध में आज गुमला बंद

नागरिक संशोधन विधयेक समर्थकों पर पड़ोसी जिला लोहरदगा में हुए हमले की लपट गुमला पहुंच गई है। सीएए समर्थकों पर गुरुवार को किए गए हमले के विरोध में शुक्रवार के अल सुबह से घाघरा बाजार बंद रहा। दुकानें नहीं खुली। कारोबार ठप रहा। लोग सड़क पर उतरकर लोहरदगा में हुए हमले का विरोध किया। इधर, विहिप की गुमला शाखा ने शनिवार को गुमला बंद का आह्वन किया है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर गुमला के लोगों से बंद को सफल बनाने और लोहरदगा में सीएए समर्थकों पर हुए हमले का विरोध करने की अपील की है।

लोहरदगा की घटना के विरोध में गुमला बंद ।दुकान, पेट्रोल पंप भी बंद। वाहनों का परिचालन ठप। सडक पर पुलिस तैनात। डुमरडीह में बंद समर्थकों ने संत जोसेफ अस्पताल के एम्बुलेंस. का शीशा तोडा। पुलिस बल तैनात।

chat bot
आपका साथी