मुंबई से प्रवासी मजदूरों को लेकर बंगाल जा रही बस पलटी, तीन दर्जन घायल

संवाद सूत्र दुलमी (रामगढ़) रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड अंतर्गत गोला-चारू पथ में कुल्ही के पा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 09:02 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 09:02 PM (IST)
मुंबई से प्रवासी मजदूरों को लेकर बंगाल जा रही बस पलटी, तीन दर्जन घायल
मुंबई से प्रवासी मजदूरों को लेकर बंगाल जा रही बस पलटी, तीन दर्जन घायल

संवाद सूत्र, दुलमी (रामगढ़) : रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड अंतर्गत गोला-चारू पथ में कुल्ही के पास केंझिया घाटी में मुंबई से प्रवासी मजदूरों को लेकर पश्चिम बंगाल के ब‌र्द्धमान जा रही बस सोमवार की दोपहर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार तीन दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। इनमें से गई मजदूरों को गंभीर चोट लगी हैं। मौके पर पहुंची रामगढ़ विधायक ममता देवी ने सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए रिम्स रांची व सीएचसी गोला में भर्ती कराया।

घटना में एक मजदूर का पैर व एक के हाथ कटने की बात बताई जा रही है। बस के पलटने के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बस में करीब 80 मजदूर सवार थे। बस की छत पर ही दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। बस के अंदर सीट पर करीब 50 यात्री महाराष्ट्र, मुंबई से सवार थे। जबकि छत पर बैठे मजदूर छत्तीसगढ़ से बंगाल जाने के लिए सवार हुए थे। बताया गया कि रांची से ओरमांझी से सिकिदरी घाटी होते हुए बस(सीजे-11टी- 1817) आ रही थी। तेज रफ्तार बस जैसे ही कुल्ही गांव के समीप केंझिया घाटी पहुंची कि अचानक गाड़ी का ब्रेकफेल हो गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दबकर एक प्रवासी मजदूर का हाथ व एक का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना में बस की छत पर बैठे दो दर्जन प्रवासी मजदूरों को अधिक चोट लगी है। सूचना मिलते हीं क्षेत्र भ्रमण कर रही विधायक ममता देवी ममता देवी घटनास्थल पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की। साथ हीं उन्होंने समुचित इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से बात कर मजदूरों के लिए बेहतर इलाज कराने का अनुरोध किया। इस दौरान बस पर सवार सुरक्षित बचे प्रवासी मजदूरों के लिए खाने पीने की समाग्री उपलब्ध कराया गया। इधर घटना की सूचना पाकर दुलमी बीडीओ विजयनाथ मिश्रा, सीओ किरण सोरेंगख् रजरप्पा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मु सहित पुलिस बल के साथ पहुंचे। बस पर सवार मामूली रूप से घायल व सुरक्षित बचे प्रवासी मजदूरों को प्रशासन ने दूसरे बस से बंगाल भेज दिया। घायल प्रवासी मजदूर व‌र्द्धमान बंगाल निवासी मो. अजीम, बिट्टू कुमार व सन्नी ने बताया कि वे लोग उक्त बस में किराया देकर सवार हुए थे। चालक ने छत्तीसगढ़ में दो दर्जन के करीब मजदूरों से किराया लेकर बस की छत पर बैठा लिया था।

chat bot
आपका साथी