Bokaro Corona News: बोकारो में आज फिर मिला 01 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

झारखंड में मंगलवार को 50 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक रामगढ़ में 19 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज बोकारो में फिर से एक कोरोना मरीज मिला है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 04:48 AM (IST)
Bokaro Corona News: बोकारो में आज फिर मिला 01 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Bokaro Corona News: बोकारो में आज फिर मिला 01 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में मंगलवार को 50 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक रामगढ़ में 19 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज बोकारो में फिर से एक कोरोना मरीज मिला है। यह मरीज गोमिया का रहने वाला है। धनबाद में 9, रांची में 6 और हजारीबाग-जमशेदपुर में 5-5 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 726 पर पहुंच गया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कोरोना के 400 सक्रिय केस अभी अलग-अलग कोविड अस्‍पताल में इलाजरत हैं। जबकि 321 कोरोना संक्रमण से मुक्‍त हो गए हैं। अबतक राज्‍य में 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

झारखंड में आज 50 कोरोना संक्रमित मरीज मिले     रामगढ़ : 19     धनबाद : 09     रांची : 06     हजारीबाग : 05     पूर्वी सिंहभूम : 05     दुमका : 02     गढ़वा : 01     पलामू : 01     बोकारो : 01     सरायकेला-खरसावां : 01

chat bot
आपका साथी