Bokaro Corona News: बोकारो में फिर 02 नए कोरोना मरीज मिले, झारखंड में 31; जानें ताजा हाल

झारखंड में सोमवार को अबतक कुल 31 कोरोना मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें सबसे अधिक 10 कोरोना पॉजिटिव रांची के सिल्‍ली इलाके में मिले हैं। बोकारो में भी दो नए मरीज मिले।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 09:01 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 05:27 PM (IST)
Bokaro Corona News: बोकारो में फिर 02 नए कोरोना मरीज मिले, झारखंड में 31; जानें ताजा हाल
Bokaro Corona News: बोकारो में फिर 02 नए कोरोना मरीज मिले, झारखंड में 31; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में सोमवार को अबतक 31 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें से सबसे अधिक 10 मामले रांची के सिल्‍ली इलाके से सामने आए हें। आज बोकारो में भी दो नए मरीज मिले। इसके साथ ही बोकारो में एक्टिव केस की संख्‍या अब 7 हो गई है। इससे पहले बोकारो में 5 नए मामले सामने आए थे। शुरुआती चरण में बोकारो में कुल 10 कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इनमें एक की मौत हो गई। जबकि बाकी के 9 कोरोना मरीजों ने जिंदगी की जंग जीत ली। उन्‍हें अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया गया है। यहां गोमिया और तेलो इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था।

झारखंड में सोमवार को मिले कुल 31 कोरोना पॉजिटिव रांची : 10 लातेहार : 05 सिमडेगा : 03 प सिंहभूम : 03 बोकारो : 02 गढ़वा : 02 खूंटी : 01 पलामू : 01 गुमला : 01 रामगढ़ : 02 जमशेदपुर : 01

आज के ताजा मामलों को जोड़कर झारखंड में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 408 पर पहुंच गया है। राज्‍य में अब सिर्फ साहिबगंज जिला ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बचा है। सोमवार को प्रदेश के 23वां जिला खूंटी में भी कोरोना संक्रमण फैल गया। यहां एक कोरोना मरीज की पहचान की गई है। आज के 31 कोरोना पॉजिटिव में रांची में 10, लातेहार में 5, सिमडेगा में 3, गढ़वा में 2, बोकारो में 2 मरीज शामिल हैं। खूंटी, जमशेदुपर, पलामू और गुमला में एक-एक कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।

chat bot
आपका साथी