Jharkhand: जम्मू-कश्मीर से पलामू पहुंचा सैनिक का पार्थिव शरीर, हुआ अंतिम संस्कार

Jharkhand पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद प्रखंड के दुआरा गांव निवासी 24 वर्षीय सैनिक धीरज कुमार यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को तड़के करीब दो बजे गांव पहुंचा। इसके साथ ही पूरा गांव गमगीन हो गया है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:24 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:24 AM (IST)
Jharkhand: जम्मू-कश्मीर से पलामू पहुंचा सैनिक का पार्थिव शरीर, हुआ अंतिम संस्कार
हुसैनाबाद प्रखंड के दुआरा निवासी 24 वर्षीय सैनिक धीरज कुमार यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मेदिनीनगर, जासं। पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद प्रखंड के दुआरा गांव निवासी 24 वर्षीय सैनिक धीरज कुमार यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को तड़के करीब दो बजे गांव पहुंचा। इसके साथ ही पूरा गांव गमगीन हो गया है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार दिन के करीब 11 बजे धीरज कुमार अमर रहे नारों के बीच सैनिक के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टी कर दी गई। मुख्याग्नि उनके पिता रामप्रवेश यादव ने दी। सैकड़ों लोगों ने अपनी नम आंखों से सैनिक को विदा किया।

मौके पर हुसैनाबाद के थाना प्रभारी अजय कुमार, पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, प्रखंड प्रमुख राज कुमारी देवी, मुखिया उद्देश्वर राम, पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह, उद्धवार के भाजपा मंडल अध्यक्ष रामराज मेहता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मालूम हो उनकी मौत के बाद शहीद सम्मान देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को हुसैनाबाद प्रखंड के सामुडीह मोड़ पर जपला-छतरपुर मुख्य सड़क घंटों जाम कर दिया था।

सैनिक के स्वजनों का कहना है कि आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सैनिक धीरज कुमार यादव शहीद हुए हैं। इनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होना चाहिए था। इधर सेना मुख्यालय ने मृतक सैनिक धीरज के स्वजन को सूचना दी है कि वह स्वयं अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इधर हुसैनाबाद के विधायक सह राकांपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह व पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने सैनिक की हुई मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। कहा है कि निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्विकता सामने आएगी।

chat bot
आपका साथी